फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ten months late, work is still slow, when will the bridge connecting 50 villages be completed?

Panchkula News: दस माह लेट, अब भी धीमा काम, कब पूरा होगा 50 गांवों को जोड़ने वाला पुल

Thu, 06 Feb 2025 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ten months late, work is still slow, when will the bridge connecting 50 villages be completed?
पुल नहीं बनने से एक ही रोड से किया जा रहा आवागमन। संवाद 
पंचकूला। जीरकपुर-शिमला हाईवे को अमरावती एनक्लेव से जोड़ने वाले पुल का काम समय सीमा समाप्त होने के दस माह बाद भी पूरा नहीं हो सका है। नतीजा रोजाना सुबह और शाम के वक्त हाईवे से गुजरने वाले 50 गांवों के अलावा अन्य हजारों वाहन चालक जाम से परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी कालका से पंचकूला आने वाले लोगों को होती है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बीच में डिवाइडर रखवा दिया है। इसके चलते एक लेन से दोनों तरफ का ट्रैफिक निकलता है।
विज्ञापन

कई बार बीच से निकलने के चक्कर में यहां हादसा भी हो चुका है। अब तक करीब 15 से 20 लोग यहां घायल हो चुके हैं। वहीं रोजाना यहां सुबह और शाम के वक्त जाम लगता है। दरअसल जुलाई 2023 में लगातार तीन दिन की मूसलाधार बारिश के चलते कौशल्या डैम का पानी छोड़ा गया था। इसके चलते सर्विस लेन सहित पुल का एक हिस्सा टूट गया था। पुल टूटने के करीब एक माह बाद नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने मलबा हटाना शुरू किया था। उसके बाद करीब दो करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया। विभिन्न कारणों से अभी काम की रफ्तार बिल्कुल धीमी है। महज 80 फीसदी काम पूरा हो पाया है।
विज्ञापन




दो किलोमीटर का अतिरिक्त सफर
स्थानीय निवासी भारत भूषण बंसल ने बताया कि अमरावती एनक्लेव से जोड़ने वाले पुल का काम पूरा नहीं होने के चलते अमरावती, डीएलएफ, ट्राइडेंट सहित 50 गांवों के करीब 30 हजार लोगों को रोजाना दो किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ता है। हाईवे पर हैवी ट्रैफिक की वजह से पंचकूला की तरफ से आने वाले ट्रैफिक के लिए अंडरपास का रास्ता बंद कर दिया गया है। इसके चलते पंचकूला से आने वाले वाहन चालकों को अमरावती एनक्लेव सूरजपुर जाना पड़ता है। जब से पुल और मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है। यहां हरियाणा रोडवेज की बस भी नहीं रुकती। स्थानीय लोगों को बस पकड़ने के लिए एक किलोमीटर दूर सूरजपुर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



समय पर नहीं होगा काम पूरा
अमरावती एनक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान शमशेर शर्मा ने बताया कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद रिट फाइल किया था। जहां राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अप्रैल 2024 में पुल का निर्माण कार्य पूरा करने की सहमति जताई थी, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के दस माह बाद भी काम पूरा नहीं हो पाया है। काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। अगर ऐसे ही काम चलता रहा तो मई 2025 तक भी पूरा नहीं हो पाएगा।


जीरकपुर-शिमला हाईवे को अमरावती एनक्लेव से जोड़ने वाले पुल का काम चल रहा है। इसे मार्च 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। - राहुल सोखल, उप महाप्रबंधक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed