फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ten crore rupees given for the development of Panchkula

Panchkula News: पंचकूला के विकास को दिए दस करोड़ रुपये

Tue, 13 Aug 2024 03:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Ten crore rupees given for the development of Panchkula
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूलावासियों को करीब 315 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सेक्टर-32 में विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि भी देने की घोषणा की।
इस मौके पर सीएम ने कहा कि 13.75 एकड़ भूमि पर स्थापित होने वाली विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज का निर्माण करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। यह आगामी दो वर्षों में बनकर तैयार हो जाएगी। 10 एकड़ भूमि पर स्थापित होने वाले स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का निर्माण करीब 165 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। यह आगामी तीन वर्षों में बनकर तैयार हो जाएगा। हरियाणा विधानसभा ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात देने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन


नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज युवा परंपरागत खेलों के साथ-साथ अन्य खेलों में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की रेंज में शूटिंग के प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे, जो प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटी मनु भाकर और बेटे सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में शूटिंग में ही पदक जीतकर देश का नाम विश्व में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि पंचकूला के साथ-साथ हरियाणा के अन्य क्षेत्रों और हरियाणा के साथ लगते पंजाब और हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी भी इस शूटिंग रेंज में अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज में प्रवेश वर्ष 2023-24 में किया आरंभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला में स्थापित होने वाला स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी प्रौद्योगिकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर भारत का सबसे बेहतरीन संस्थान होगा। इस राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज में प्रवेश वर्ष 2023-24 में आरंभ कर दिया गया था। विद्यार्थियों की कक्षाएं राजकीय बहुतकनीकी सेक्टर-26 के परिसर में 90 विद्यार्थियों के साथ शुरू की थी। इस वर्ष से संस्थान में इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के कोर्सेज जैसे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट और मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी और रोबिटैक्स एवं ऑटोमेशन में 180 विद्यार्थियों की प्रवेश क्षमताओं के साथ आरंभ किया जा रहा है। इस मौके पर तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव डी. सुरेश, पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण परियोजना के सीईओ केएम पांडूरंगा, कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक विवेक आग्रवाल, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, मीडिया सचिव प्रवीन अत्रेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed