फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ten big institutions that do not pay property tax will be sealed, mobile tower connections will be cut

प्रापर्टी टैक्स न देने वाले दस बड़े संस्थान होंगे सील, मोबाइल टावर के कटेंगे कनेक्शन

Wed, 08 Sep 2021 01:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Ten big institutions that do not pay property tax will be sealed, mobile tower connections will be cut
पंचकूला। मेयर कुलभूषण गोयल ने पांच लाख रुपये से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने वाले 10 बड़े संस्थानों को 72 घंटे का नोटिस देकर सील करने के आदेश दिए हैं। मंगलवार को निगम कार्यालय में रेवेन्यू एंड रियललाइजेशन कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर उन्होंने कहा कि सबसे पहले दो सरकारी बिल्डिंग, दो स्कूल, दो शोरूम, दो होटल, दो फैक्टरियों को सील किया जाए। जब टैक्स जमा हो जाए तभी इनको खोला जाए। निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में करीब 14 अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि अभी करोड़ों का टैक्स बकाया है। इस पर मेयर ने आदेश दिया कि जिनका पांच लाख रुपये से ज्यादा का टैक्स बकाया है उनकी बिल्डिंग को सील कर दिया जाए। मेयर ने फीस जमा ना करवाने वाली मोबाइल कंपनियों के टावर के कनेक्शन भी काटने के आदेश दिए। अब तक 292 में से केवल 37 टावर की फीस निगम के पास आई है। फीस जमा नहीं करवाने वाली कंपनियों को आज ही 48 घंटे का नोटिस देने के निर्देश दिए। मोबाइल टावर की जिन पांच बड़ी कंपनियों को नोटिस दिए हैं, उनमें रिलायंस, जिओ, वोडाफोन, आइडिया, एयरटेल शामिल हैं। यदि इन कंपनियों ने समय पर फीस जमा नहीं की तो 10 कनेक्शन तीन दिन में काट दिए जाएंगे। मोबाइल लाइन कंपनियों से भी करोड़ों रुपये नगर निगम ने फीस वसूलनी है। इन मोबाइल लाइन वाली कंपनियों ने कई सेक्टरों, औद्योगिक क्षेत्र में मोबाइल लाइन बिछाने की इजाजत तक नहीं ली थी। इनकी तारें काट दी जाएंगी। ऐसी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक्सईएन को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-14 और 20 की पार्किंग होगी पेड
बैठक में फैसला लिया गया कि सेक्टर-14 और 20 की पार्किंग में फीस लगाई जाए। इन मार्केट में 10 रुपये पूरे दिन की फीस एक बार ही वसूल की जाएगी। बार-बार फीस नहीं ली जाएगी। इसके लिए भी जल्द टेंडर कॉल किए जाएंगे। सेक्टर-8, 9, 10 की पार्किंग को डीसी ऑफिस से वापस लेने के निर्देश दिए। सेक्टर-8 में बनने वाली इवनिंग स्ट्रीट फूड के टेंडर लगने के निर्देश दिए और इसकी ड्राइंग तैयार हो गई है। सेक्टर-20, 26 और एमडीसी में इवनिंग नाइट फूड की ड्राइंग भी इस महीने बनाकर सबमिट करने को अधिकारियों से कहा गया है।
विज्ञापन

डेवलपमेंट चार्ज न देने वालों को भी थमाएं नोटिस
मेयर ने निर्देश दिए कि जितने भी नक्शे बिना अप्रूवल के पास हो रहे हैं या फिर डेवलपमेंट चार्जेज जो लोग जमा नहीं करा रहे उन्हें नोटिस दिया जाए और डिमोलिश किया जाए। गांवों में कामर्शियल अप्रूवल नहीं है, उन पर कार्रवाई होगी। विज्ञापनों से पैसा एकत्रित करने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सेक्टर-6, 9, 10, 15 के शौचालय को रेनोवेशन के लिए प्राइवेट एजेंसी को देने के निर्देश दिए, ताकि उनको काम का आंकलन होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन में शालीमार की करवाएं पैमाइश
मेयर कुलभूषण गोयल ने शालीमार मॉल की पैमाइश 10 दिन के अंदर करने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, विनेश कुमार, उपनिगम आयुक्त दीपक सूरा, कार्यकारी अधिकारी कुलदीप सिंह मलिक, पार्षद सुरेश वर्मा, पार्षद जय कौशिक, पार्षद सोनिया सूद, पार्षद संदीप सोही, पार्षद सुशील कुमार गर्ग व निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed