फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Temple decorated on Janmashtami, swinging the child form of Shri Krishna

जन्माष्टमी पर सजे मंदिर, श्री कृष्ण के बाल रूप को झूला झुलाया

Tue, 31 Aug 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Temple decorated on Janmashtami, swinging the child form of Shri Krishna
सजा ​मंदिर। - फोटो : PKL OFFICE
बरवाला। कस्बा बरवाला व देहात के गांवों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों को बड़े आकर्षक ढंग से सजाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कोरोना नियमों का पालना करते हुए पूजा की।
विज्ञापन

बरवाला के प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी प्रेमानंद, कमेटी के सदस्य सुशील सिंगला, लाभ सिंह, प्रदीप वर्मा, विजेन्द्र राणा, ओमप्रकाश शास्त्री और सुरेन्द्र राणा आदि ने इस दौरान मंदिरों में श्री कृष्ण के बाल रूप को झूला झुलाया गया और तुलसीदल और पंचामृत का भोग लगाया। योगेश्वर कृष्ण के भगवत गीत के उपदेश अनादिकाल से जनमानस के लिए जीवन दर्शन प्रस्तुत करते रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मास्क लगाकर व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मंदिरों में पूजा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर लोगों व महिलाओं ने व्रत रखे और रात को 12 बजे के बाद श्री कृष्ण जी के जन्म के उपरांत व्रत खोला। उधर, गांव भगवानपुर के मंदिर में भी महिलाओं ने इकट्ठे होकर जन्माष्टमी मनाई। श्री कृष्ण की वेशभूषा में एक छोटे से बच्चे सीरत व लड्डू गोपाल को झूला झुलाया व पंडित राजेश्वरी, सोनिका, सोनिया, अमन, जयश्री, नीलम, अंजु, सुनीता, मनप्रीत, पुनम, परमजीत, अंजना आदि महिलाओं ने कीर्तन कर भगवान श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान किया। इसके अलावा कस्बे के नीलकंठ मंदिर, छोटा खेड़ा स्थित मंदिर, बरवाला-भरैली फिरनी मार्ग पर स्थित मंदिरों में भी झांकियां निकालकर जन्माष्टमी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed