{"_id":"61006a138ebc3e090b38f91e","slug":"telephone-company-is-digging-pits-in-the-city-keeping-the-rules-people-are-facing-problems-pkl-office-news-pkl421571973","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों को ताक पर रख शहर में टेलीफोन कंपनी खोद रही गड्ढे, लोगों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों को ताक पर रख शहर में टेलीफोन कंपनी खोद रही गड्ढे, लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन
अंडर ग्राउंड वायरिंग के लिए खोदा गया गड्ढा।
- फोटो : PKL OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। शहरवासियों को संचार की सुविधा मुहैया करवाने के लिए टेलीफोन कंपनी के कर्मचारी नियमों को ताक पर रखकर गड्ढे खोद रहे हैं। इतना ही नहीं कर्मचारी टेलीफोन की लाइन डालने के बाद गड्ढों को बंद करना भूल जाते हैं। जिसके चलते लोगों को कई तरह की परेशान का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला सेक्टर-2 का सामने आया है। यहां बारिश के मौसम में ही टेलीफोन कंपनी के कर्मचारियों ने फाइबर की लाइन बिछाने के लिए कुछ घरों के सामने पांच से सात फुट गहरे गड्ढे खोद दिए। इसके बाद उन्होंने कई दिनों तक गड्ढे को मिट्टी डालकर बंद नहीं किया, जिससे यहां रहने वाले लोगों हादसे का भय सता रहा है।
सेक्टर-2 स्थित मकान नंबर-751 निवासी सुरेश चंद्र ने बताया कि उन्हें इस मामले की नगर निगम और टेलीफोन कंपनी के उच्चाधिकारियों को मेल के जरिए शिकायत की, लेकिन किसी भी अधिकारी ने शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों ने मकान के साथ बने पार्क के बीच में भी फाइबर लाइन बिछाने के लिए गड्ढे खोद दिए, जबकि नियमानुसार पार्क में गड्ढे नहीं खोदे जा सकते हैं। यदि लाइन बिछाना ही है तो ड्रिल मशीन का सहारा लिया जाना चाहिए था, लेकिन कंपनी कर्मचारियों द्वारा ऐसा नहीं किया गया। इसके अलावा बरसात के मौसम में लाइन को डालने का काम नहीं किया जा सकता है। इसके बाद भी कंपनी के कर्मचारी शहर में लोगों के घरों के सामने खुदाई करके लाइन डालने का काम कर रहे हैं। इससे बड़ा हादसा हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार बाद दोपहर कंपनी के कर्मचारियों ने गड्ढे में मिट्टी डालकर बंद कर दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
जब इस मामले को लेकर नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल और आयुक्त धर्मवीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कंपनी के कर्मचारी गड्ढा खोदकर कई दिनों तक खुला छोड़ देते हैं तो वह गलत है। इस मामले को लेकर वह कंपनी के अधिकारियों से बात करेंगे और उन्हें निर्देश जारी करेंगे। क्योंकि हमारा दायित्व है कि शहर के किसी भी नागरिक को विकास कार्य के दौरान परेशानी नहीं होनी चाहिए।