फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Teenager tried to escape from Bal Sadan by breaking the lattice, CGM visited

Panchkula News: बाल सदन से किशोरी ने किया जाली तोड़ भागने का प्रयास, सीजीएम ने किया दौरा

Sun, 16 Feb 2025 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Teenager tried to escape from Bal Sadan by breaking the lattice, CGM visited
पंचकूला। सेक्टर-12ए बाल सदन आश्रय गृह से 17 साल की किशोरी ने शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे जाली तोड़कर भागने का प्रयास किया। उसने दरवाजे जाली तोड़ डाली और नीचे आ गई। इसके बाद उसे तैनात कर्मचारियों ने रोका और आश्रय गृह के अधिकारियों को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पंचकूला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अपर्णा भारद्वाज ने शनिवार को आश्रय गृह का दौरा कर सभी पहलुओं की जांच की और अधिकारियों को सुरक्षा को बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उसने जाली तोड़ने के बाद भागने के लिए हंगामा मचाया। इस दौरान सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से उसे पकड़ा। जब इसकी जानकारी सीजीएम अपर्णा भारद्वाज को मिली तो उन्होंने आश्रय गृह का दौरा किया। साथ ही उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीजीएम अपर्णा भारद्वाज ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) पंचकूला को एक पत्र जारी किया, जिसमें लड़की का गहन चिकित्सा मूल्यांकन करने का निर्देश दिया गया ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी मानसिक विकार या मानसिक स्वास्थ्य स्थिति से पीड़ित है या नहीं। उन्होंने आश्रय गृह परिसर का गहन निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने सुविधा की सफाई, रसोई में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और रहने वाली लड़कियों को दिए जाने वाले कपड़ों और बिस्तर की चादरों की जांच की। होंने उचित रिकॉर्ड रखने के लिए आगंतुक रजिस्टर, खाता रजिस्टर और स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर की भी समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने आश्रय गृह द्वारा प्राप्त दान और बच्चों के कल्याण के लिए किए गए खर्चों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने तैनात अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed