फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Teenager injured after being hit by toy train

Panchkula News: टॉय ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी घायल

Thu, 06 Feb 2025 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Teenager injured after being hit by toy train
हादसे में घायल किशोरी। संवाद 
कालका। कालका-शिमला टॉय ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसको पीजीआई रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को शिमला से आ रही हिम दर्शन एक्सप्रेस ट्रेन कालका रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंची।
विज्ञापन

उसी समय उक्त गाड़ी के गार्ड ने हेड क्वार्टर कालका को सूचित किया कि अप्पर मोहल्ला के समीप एक किशोरी गाड़ी से टकराकर घायल हो गई है। किशोरी को इसी गाड़ी से इलाज कराने के लिए लेकर आए हैं।
विज्ञापन

किशोरी को आनन-फानन में एसडीएच कालका ले जाया गया। आरपीएफ के एएसआई सुरेश ने बताया कि किशोरी की उम्र करीब 15 साल है। उसके सिर और पैर में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed