फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Teenage cyclist dies in tractor-trolley collision

Panchkula News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत

Fri, 07 Mar 2025 01:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 07 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Teenage cyclist dies in tractor-trolley collision
जीवन सिंह की फाइल फोटो
बरवाला-डेराबस्सी मार्ग पर स्थित रामलीला ग्राउंड के नजदीक हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। बरवाला-डेराबस्सी मार्ग पर स्थित रामलीला ग्राउंड के नजदीक ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से साइकिल सवार एक किशोर की मौत हो गई। बरवाला पुलिस को दी शिकायत में मुकेश सिंह निवासी कोटा जिला पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड ने बताया कि वह कस्बा बरवाला में छोटा खेड़ा मंदिर के नजदीक परिवार सहित किराए के मकान में रहता है। करीब 7-8 साल से राणा कांप्लेक्स बतौड़ में मयूर मित्तल के अंडा गोदाम पर मुंशी का काम करता है। उसके तीन लड़के हैं, जिनमें से जीवन सिंह (14) सबसे बड़ा था। वह सरकारी स्कूल बरवाला में नौंवी कक्षा में पढ़ता था। बुधवार को शाम बेटा जीवन दोस्त आयुष कुमार निवासी छोटा खेड़ा चौक बरवाला के साथ साइकिल पर घर से बरवाला बस स्टैंड की तरफ काम से जा रहा था। बेटा जीवन साइकिल चला रहा था। आयुष साइकिल के आगे डंडे पर बैठा था। जब वह साइकिल चलाता हुआ रामलीला ग्राउंड के नजदीक पहुंचा तो डेराबस्सी पंजाब की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बेटा जीवन सड़क पर गिर गया और ट्रैक्टर ट्राली का टायर बेटे जीवन सिंह के सिर से गुजर गया। घटना में साइड पर गिरने से आयुष बाल-बाल बच गया। हादसे के ट्रैक्टर ट्राली चालक वाहन समेत फरार हो गया। इस घटना के बाद जीवन सिंह को राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला पहुंचा, जहां से डॉक्टरों ने उसे पंचकूला सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देख पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया, जहां बेटे जीवन सिंह की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि मृतक जीवन के पिता मुकेश सिंह की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक की तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे के बाद जीवन की मौत होने पर उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कस्बे में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed