{"_id":"6877ef55bae1eb79ef0b8079","slug":"teen-dies-under-suspicious-circumstances-police-start-investigation-panchkula-news-c-87-1-pan1009-124796-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: किशोर की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: किशोर की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 के आशियाने में रविवार को करीब 13 वर्षीय अभय देव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। किशोर का बुधवार को पंचकूला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। सेक्टर-20 थाना एसएचओ सोमवीर ढाका ने बताया कि अभयदेव सेक्टर-20 स्थित आशियाना में तीन महीने से अपने चाचा और दादी के साथ रह रहा था, जो कि मूलरूप से आसाम के जोराहट जिले का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि अभयदेव की मौत की सूचना रविवार को ही पुलिस को मिल गई थी, लेकिन घर वालों को आने में समय लगा। इस वजह है शव को सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। गुरुवार को अभयदेव का शव उसके घर वालों को सौंप दिया जाएगा।
ढाका ने कहा कि पुलिस मामला मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। फिलाहाल हैंगिग का मामला लग रहा है, क्योंकि उसकी गर्दन पर दो निशान दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद ही होगी कि अभय देव की मौत किन कारणों से हुई है।
विज्ञापन
ढाका ने कहा कि पुलिस मामला मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। फिलाहाल हैंगिग का मामला लग रहा है, क्योंकि उसकी गर्दन पर दो निशान दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद ही होगी कि अभय देव की मौत किन कारणों से हुई है।
विज्ञापन