फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Technical issues persist with online gas cylinder booking in Kalka, causing inconvenience to residents

Panchkula News: कालका में ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुकिंग में तकनीकी समस्या, लोगों को हो रही परेशानी

Thu, 12 Mar 2026 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Technical issues persist with online gas cylinder booking in Kalka, causing inconvenience to residents
कालका। कालका में ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक करवाने में लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। स्थानीय निवासी मदन लाल, प्रभजोत सहित अन्य ने बताया कि बुधवार को कई बार फोन के माध्यम से गैस सिलेंडर बुक करने की कोशिश की, लेकिन बुकिंग नहीं हो पाई। ऑनलाइन बुकिंग न होने के कारण कई लोग गैस एजेंसियों के चक्कर भी काट रहे हैं।
विज्ञापन


गैस एजेंसी के संचालक ने बताया कि सर्वर डाउन होने की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि गैस की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है और घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अफवाहों को नजरअंदाज करें और जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर लें, अनावश्यक भंडारण न करें।
विज्ञापन


कालका के एसडीएम संयम गर्ग ने बताया कि यदि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर को लेकर किसी प्रकार की परेशानी हो रही है, तो संबंधित गैस एजेंसियों के संचालकों से बातचीत की जाएगी, ताकि समस्या का जल्द समाधान हो सके और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed