{"_id":"62c892748fb95d5b65195893","slug":"team-set-up-to-get-80-thousand-vaccinations-due-to-increase-in-infection-rate-pkl-office-news-pkl456018494","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण दर बढ़ने पर 80 हजार टीकाकरण कराने के लिए लगाई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण दर बढ़ने पर 80 हजार टीकाकरण कराने के लिए लगाई टीम
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना का संक्रमण बढ़ने के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात डॉक्टरों के अलावा समाजसेवियों और युवाओं ने लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। डॉक्टरों ने संक्रमित होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के दुर्गम स्थानों पर उन्होंने अपनी टीम के साथ लोगों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद लोगों ने वैक्सीनेशन करवाकर कोरोना को हराया और अब बूस्टर डोज लगवा रहे हैं। पिंजौर के मेडिकल ऑफिसर राजीव भारद्वाज ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर टीकाकरण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संक्रमित होने के बावजूद उन्होंने अपने साथ काम करने वालों के साथ 80 हजार लोगों का टीकाकरण किया। ग्रामीण क्षेत्रों में उन्होंने अपनी टीम के साथ पहुंचकर महिलाओं का डर खत्म कर उन्हें टीकाकरण करवाने के लिए राजी किया। उन्होंने कई गांवों में शत प्रतिशत टीकाकरण करने का भी लक्ष्य हासिल किया।
17 कैंप लगाकर 10 हजार का टीकाकरण करवाया
कोरोना काल के दौरान लोगों की हर संभव सहायता करने की कोशिश की है। लोग टीका लगवाने से भी डर रहे थे। उस दौरान समाजसेवी एवं एमडी व्हाइट हॉउस ने लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक किया। अर्बन पॉलिक्लीनिक सेंटर पिंजौर के सहयोग से करीब 17 कैंप लगाकर करीब पिंजौर, कालका शहरों सहित आसपास के क्षेत्रों के करीब 10 हजार लोगों का टीकाकरण करवाया। - संतराम शर्मा, समाजसेवी
बुखार आने पर टेस्ट करवाने के साथ वैक्सीनेशन करवाएं
अगर किसी को बुखार आ रहा है, तो वे अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवाएं। युवाओं को कोरोना से बचाने के लिए लोगों को अहम योगदान देना चाहिए। युवाओं को इसके बारे में जागरूक किया है। इसके बाद लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया। - सौम्या चतुर्वेदी, स्टूडेंट
विज्ञापन
युवाओं को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें
कोरोना जैसी महामारी में केस भले दोबारा बढ़ रहे हैं, लेकिन वैक्सीनेशन के बाद इसका असर नहीं हो रहा है। लोग कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दोबारा ठीक हो रहे हैं। लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जाए। हमारी टीम की तरफ से इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें लोग उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। लोग जागरूक होने के बाद बूस्टर डोज भी तेजी से लगवा रहे हैं। इस वैक्सीनेेशन के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। - डॉ. राकेश पाठक, प्रोग्राम ऑफिसर, एनएसएस एवं यूथ रेड क्रॉस, पीजी कॉलेज सेक्टर-1
भयमुक्त होकर लोग वैक्सीनेशन करवाएं
कोरोना से लोगों को भयमुक्त होना चाहिए। इसके लिए लोग अगर दोनों डोज लगवा चुके हैं तो उन्हें बूस्टर डोज भी लगवाना चाहिए। कई बार रैली निकालकर लोगों को इसके लिए जागरूक किया गया है। कॉलेज स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीण और शहरी लोगों को जागरूक करेंगे। -हिमांशु, स्टूडेंट्स, पीजी कॉलेज, सेक्टर-1
कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज कारगर
कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लोगों को लगवाना चाहिए। अगर वैक्सीनेशन के बाद लोगों को कोरोना हुआ है तो लोग घबराएं नहीं। कोरोना से बचाव के नियमों का पालन कर घर में रहें। कोरोना वैक्सीनेशन के बाद अब असर नहीं कर रहा है। इससे लोग अपना बचाव करें। - कुलदीप सैनी, स्टूडेंट, पीजी कॉलेज, सेक्टर-1
महामारी से बचाव के लिए चलाया अभियान
कोराना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन करवाया है। इसके लिए विभिन्न जगहों पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया है। युवाओं और बुजुर्गों से अपील है कि लोग इस महामारी से बचने के लिए वैक्सीनेशन करवाने के साथ जरूरी सावधानी बरतें। लोगों के जागरूक होने के बाद कोरोना को हराया जा सकता है। - विशाल कुमार, स्वयंसेवक, यूथ रेडक्रॉस पीजी कॉलेज सेक्टर-1