{"_id":"5fe25fa08ebc3e3c53106e22","slug":"team-of-health-workers-ready-to-provide-corona-vaccine-panchkula-news-pkl398127754","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैयार
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें तैयार की जा रही हैं। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने चरणबद्ध तरीके से कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिए राज्य के सरकारी एवं निजी क्षेत्र में काम करने वाले 1.9 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स का डाटा कोविड पोर्टल पर अपलोड किया है। इससे संबंधित अन्य सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि विभाग ने 1800 वैक्सीन साइट की पहचान की है और इन पर वैक्सीन का टीका लगाने वाले 5 हजार से अधिक कर्मचारियों (वैक्सीनेटर) की तैनाती रहेगी। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में वैक्सीन पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा 22 वैक्सीन वैन लगाने का प्रावधान होगा। राज्य में वैक्सीन की उपलब्धता के लिए सरकार द्वारा गंभीरता से तैयारी की जा रही है। वैक्सीन के लिए राज्य में पहले से स्थापित यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम की क्षमता को और बढ़ाया गया है।
अरोड़ा ने कहा कि आगामी एक वर्ष के दौरान कोविड-19 वैक्सीन क्रमिक रूप से हेल्थ केयर वर्कर्स एवं प्राथमिकता के आधार पर अन्य समूहों को दी जाएगी। इसके अलावा, टीकाकरण निर्धारित स्थलों पर किया जाएगा, जिनकी मैपिंग का कार्य प्रगति पर है। भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार टीकाकरण के इस कार्य में अन्य विभागों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विभाग को इससे पहले खसरा-रूबेल इत्यादि की वैक्सीन देने का पूरा अनुभव है। इसके अलावा सभी जिला प्रशासन को अतिरिक्त सुविधाओं की उपलब्धता के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके लिए राज्य वैक्सीन स्टोर कुरुक्षेत्र में बनाने की योजना है। हिसार, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र तथा रोहतक में चार क्षेत्रीय वैक्सीन स्टोर, 22 जिला वैक्सीन स्टोर तथा 659 कोल्ड चेन स्थल बनाए जाएंगे।