फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   TB testing started, 71 X-rays and 71 sputum samples were taken

Panchkula News: टीबी की जांच शुरू, 71 एक्सरे और 71 बलगम के सैंपल लिए

Fri, 18 Jul 2025 12:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
TB testing started, 71 X-rays and 71 sputum samples were taken
पंचकूला। जिला पंचकूला में टीबी उन्मूलन के तहत पंचकूला जिला स्वास्थ्य विभाग, पंचकूला रोटरी क्लब मिडटाउन और इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सहयोग से 90 दिन का एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वीरवार को को निक्षय शिविर का आयोजन इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 पंचकूला में किया गया, जिसमें पिछले साल साल पुराने रहे टीबी के मरीज उनके सभी फैमिली मेंबर और उनके आस पास रहने वाले सभी लोगों के जांच की गई। मौके पर 71 एक्सरे और 71 बलगम के सैंपल लिए गए। इस मौके पर स्टेट टीबी ऑफिसर डॉ राजेश राजू तथा उप सिविल सर्जन डॉ संदीप छाबड़ा तथा डॉ इप्शिता ने बताया कि एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के दौरान ऐसे वंचित मरीजों की स्क्रीनिंग शिविरों में जाकर की जा रही है जो किसी कारणवश सरकारी अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते हैं। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह से ज्यादा खांसी, बुखार, सीने में दर्द, बलगम में खून आना, वजन कम होना जैसे लक्षण होने पर टीबी हो सकती है, इन्हें नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। इस मौके पर सुपरवाइजर सतीश शर्मा, एस टीएलएस वंदना, टीबी एचबी सुनील दत्त, एलटी नीलम शर्मा पंचकूला मिडटाऊन से पूर्व प्रेसिडेंट डॉ आशीष गुप्ता, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राकेश गर्ग, मोहित अग्रवाल और आशा वर्कर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed