फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tarn Taran by-election: Three candidates filed their nominations

तरनतारन उपचुनाव : तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Wed, 15 Oct 2025 09:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 15 Oct 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
Tarn Taran by-election: Three candidates filed their nominations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन/खडूर साहिब। तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए बुधवार को तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार करणबीर सिंह, शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर ने रिटर्निंग ऑफिसर-कम-एसडीएम तरनतारन के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कंचनप्रीत कौर ने शिरोमणि अकाली दल की कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।


रिटर्निंग ऑफिसर गुरमीत सिंह ने बताया कि अब तक 3 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए 21 अक्तूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 18 अक्तूबर को भी नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। 19 अक्तूबर (रविवार) और 20 अक्तूबर (दिवाली) को अवकाश है। इन तिथियों पर नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। गुरमीत सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्तूबर को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर है। उन्होंने बताया कि चुनाव 11 नवंबर को होंगे और मतगणना 14 नवंबर को होगी। चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर, 2025 तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed