फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tanu tops poster competition; students learn the mantra of a healthy life.

Panchkula News: पोस्टर प्रतियोगिता में तनु अव्वल, छात्राओं को बताया स्वस्थ जीवन का मंत्र

Fri, 04 Sep 2026 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Tanu tops poster competition; students learn the mantra of a healthy life.
महिला स्वास्थ्य सत्र में 90 छात्राओं ने लिया हिस्सा, डॉक्टर से स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर किया संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 में बुधवार को महिला प्रकोष्ठ की ओर से महिला स्वास्थ्य और कल्याण विषय पर संवाद सत्र आयोजित किया गया। प्राचार्या डॉ. खुशिला के नेतृत्व और संयोजक शिवानी कौशिक के समन्वय में हुए सत्र में पारस अस्पताल पंचकूला की चिकित्सा विभाग की सह निदेशक डॉ. रंजना भट्ट मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वास्थ्य प्रबंधन, नियमित जांच, संतुलित खानपान और समय पर खतरे के संकेत पहचानने की जानकारी दी।करीब 90 छात्राओं ने स्वास्थ्य, खानपान और तनाव प्रबंधन से जुड़े सवाल पूछे। इस मौके पर डॉ. नीतू, डॉ. नीलिमा, बलविंदर और इंदु मौजूद रहीं।


पोस्टर प्रतियोगिता में तनु प्रथम
उद्यमिता पखवाड़े के तहत उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ ने पोस्टर प्रतियोगिता कराई। इसमें करीब 20 छात्राओं ने स्वरोजगार, नए प्रयोग और लघु उद्योग के अवसरों पर पोस्टर बनाए। वाणिज्य विभाग की हनी गर्ग और शिवानी सिंगला ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। मूल्यांकन तारा जयंती, डॉ. लतेश और सीमा ने किया। बीए तृतीय वर्ष की तनु प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की विभूति शर्मा द्वितीय तथा श्वेता यादव और जिया संयुक्त रूप से तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed