फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tangri river is at danger mark, water level in other rivers also increased

Panchkula News: खतरे के निशान पर टांगरी नदी, अन्य नदियों में भी और बढ़ा पानी

Wed, 02 Jul 2025 09:17 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
Tangri river is at danger mark, water level in other rivers also increased
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पटियाला में टांगरी नदी में पानी का स्तर 12 फुट खतरे के निशान पर पहुंच गया है। नदी में इस समय 31059 क्यूसेक पानी बह रहा है। इसी तरह से अन्य नदियों में भी मंगलवार के मुकाबले पानी का स्तर बढ़ गया है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है, क्योंकि पटियाला जिला अक्सर मानसून के सीजन में बाढ़ की चपेट में आ जाता है। साल 2023 में ही पटियाला की बड़ी नदी के साथ लगते रिहायशी इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए थे। इससे लोगों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था।
ड्रेनेज विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक पटियाला-पिहोवा रोड पर टांगरी नदी में जलस्तर 12 फुट के खतरे के निशान पर पहुंच गया है। पटियाला-पिहोवा रोड पर मारकंडा नदी में जलस्तर 19.2 फुट हो गया है। जबकि मंगलवार को यह 17.6 फुट था। नदी में 28794 क्यूसेक पानी बह रहा है। पटियाला नदी में भी इस समय जलस्तर एक फुट है। गांव भांखरपुर के पास घग्गर दरिया में पानी का स्तर 0.5 फुट है और 1045 क्यूसेक पानी बह रहा है। गांव सराला कलां के पास घग्गर नदी में पानी का स्तर 3.5 फुट और 1043.36 क्यूसेक पानी बह रहा है। गांव सनौलिया के नजदीक पच्चीस दर्रा नाला में जलस्तर 2.0 फुट है और यहां 1250 क्यूसेक पानी बह रहा है। ढकानसू नाला का जलस्तर 0.5 फुट और यहां 83 क्यूसेक पानी बह रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने जिले से होकर गुजरने वाली घग्गर और टांगरी नदियों में पानी की स्थिति का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ऊपरी कैचमेंट क्षेत्रों में बारिश के कारण टांगरी नदी में जलस्तर बढ़ा है। जिला प्रशासन जलस्तर पर निगरानी रख रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों से बचें। जानकारी या सहायता के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 0175-2350550 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed