फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tamanna got first place in inter-college yoga championship

Panchkula News: तमन्ना ने अंतर महाविद्यालयी योगा चैंपियनशिप में पाया पहला स्थान

Wed, 04 Dec 2024 01:45 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:45 PM IST
विज्ञापन
Tamanna got first place in inter-college yoga championship
कालका। राजकीय महाविद्यालय कालका की की छात्रा तमन्ना शर्मा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालयी योगा (महिला) चैंपियनशिप 2024-25 में ‘रिद्मिक योग वैयक्तिक’ के अंतर्गत प्रथम स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 30 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

तमन्ना शर्मा महाविद्यालय के योग क्लब की छात्र अध्यक्ष और भूगोल स्नातकोत्तर की विद्यार्थी है। पांचवीं कक्षा से ही योग में रुचि रखने वाली तमन्ना ने विभिन्न प्रतियोगिता में न केवल हिस्सेदारी की, बल्कि वर्ष 2019 में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान भी प्राप्त किया है।
विज्ञापन

उन्होंने वर्ष 2024-25 में ‘खेलो इंडिया’ के अंतर्गत अंतर महाविद्यालयी योग प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था। तमन्ना का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली अंतर विश्वविद्यालयी चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है, जो इस वर्ष दिसंबर में भुवनेश्वर में आयोजित की जा रही हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोमिला मलिक ने तमन्ना की इस विजय पर बधाई दी और महाविद्यालय के योग क्लब के प्रयासों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed