फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Talent search competition... Vishnu Chaudhary was the winner in quiz and Priyanshu Mehta was the winner in speech

Panchkula News: प्रतिभा खोज प्रतियोगिता... प्रश्नोत्तरी में विष्णु चौधरी और भाषण में प्रियांशु मेहता रहे अव्वल

Sun, 31 Aug 2025 12:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Talent search competition... Vishnu Chaudhary was the winner in quiz and Priyanshu Mehta was the winner in speech
पंचकूला। पीजी कॉलेज सेक्टर-1 में आयोजित दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस सांस्कृतिक आयोजन में कुल 120 विद्यार्थियों ने कला, वाणिज्य, विज्ञान एवं कंप्यूटर साइंस (स्नातक व स्नातकोत्तर) सभी संकायों से उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तरी में विष्णु चौधरी और भाषण प्रतियोगिता में प्रथम प्रियांशु मेहता ने पहला स्थान हासिल किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक मीनाक्षी सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम व आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. शैलजा छाबड़ा ने कहा कि पाठ्यक्रम के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। प्रश्नोत्तरी में विष्णु चौधरी ने प्रथम, सौरव ने द्वितीय तथा देवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रभा, दूसरा अजीत और तीसरा मुक्ति ने हासिल किया। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान देवेंद्र, दूसरा मनीषा शर्मा और तीसरा स्थान संयुक्त रूप से इशिता व विकास ने प्राप्त किया। मिमिक्री में प्रथम सुखचैन सिंह, दूसरा चंदन और तीसरा नमन ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम प्रियांशु मेहता, दूसरा जयप्रकाश और तीसरा बिंदु ने प्राप्त किया। काव्य संगोष्ठी में प्रथम स्थान मानसी, दूसरा जयप्रकाश और तीसरा नेहा गौतम ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम रोशन कुमार, दूसरा पल्लवी और तीसरा शुएब खान ने हासिल किया। वाद्य यंत्र वादन में प्रथम सुमित, दूसरा करण ओर तीसरा स्थान मुक्ती व चिराग ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए अनुभवी निर्णायकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। वाद्य वादन के लिए डॉ. पुनम रानी, ज्योति (पूर्व छात्रा, एलुमनाई मेंटर) और शुभम (एलुमनाई मेंटर) निर्णायक रहे। नृत्य प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. सीमा वर्मा, डॉ. अनुदीप और रूबी ने किया। इस आयोजन का संचालन संयोजक डॉ. जितेंद्र , सह-संयोजक डॉ. हरप्रीत कौर बावेजा और स्टेज सचिव डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ने कुशलतापूर्वक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed