फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Talent search competition... Ritu Shukla was first in painting and Ashish was first in mimicry

Panchkula News: प्रतिभा खोज प्रतियोगिता... चित्रकला में ऋतु शुक्ला और मिमिक्री में आशीष रहे अव्वल

Tue, 16 Sep 2025 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Talent search competition... Ritu Shukla was first in painting and Ashish was first in mimicry
कालका। राजकीय महाविद्यालय कालका में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. गीता सुखीजा के नेतृत्व में हुआ। पहले दिन दिवस चित्रकारी, भाषण प्रतियोगिता, काव्य संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दूसरे दिन मिमिक्री, मोनो एक्टिंग, वाद्य यंत्र बजाना, गायन और नृत्य प्रतियोगिता प्रस्तुत की गई। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ऋतु शुक्ला, द्वितीय स्थान बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अंजलि और तृतीय स्थान बीए तृतीय वर्ष की छात्रा बिपाशा ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा सृष्टि, द्वितीय स्थान बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा खुशी, तृतीय स्थान बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र शिभम ने प्राप्त किया। काव्य संगोष्ठी में प्रथम स्थान बीसीए तृतीय वर्ष की छात्रा वंशिका, द्वितीय स्थान बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सामिया और तृतीय स्थान बीए तृतीय वर्ष की छात्रा लक्ष्मी ने प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एमकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र रजनी, कोमल, खुशबू, द्वितीय स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रिया खुशबू और प्रिया रही, तृतीय स्थान एमकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा श्वेता और तबस्सुम अनु सैनी ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

मिमिक्री में प्रथम स्थान बीए प्रथम वर्ष के आशीष, द्वितीय स्थान बीसीए तृतीय वर्ष के सिद्धार्थ, तृतीय स्थान बीए प्रथम वर्ष की चांदनी ने प्राप्त किया। मोनो एक्टिंग में प्रथम स्थान सिद्धार्थ, द्वितीय स्थान भूमिका, तृतीय स्थान नीलाक्षी ने प्राप्त किया। वाद्य यंत्र बजाना में प्रथम स्थान एमए के छात्र रवि, द्वितीय स्थान बीए तृतीय वर्ष के शुभम, तृतीय स्थान बीकॉम प्रथम वर्ष के भूमित ने प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए तृतीय वर्ष की चाशना, द्वितीय स्थान बीए प्रथम वर्ष की नीलाक्षी, तृतीय स्थान बीए तृतीय वर्ष की कशिश ने प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए प्रथम वर्ष की अंशिका, द्वितीय स्थान बीकॉम प्रथम वर्ष की सृष्टि और तृतीय स्थान बीबीए प्रथम वर्ष की तमन्ना ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed