फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Take strict action against those who violate law and order: Channi

कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें : चन्नी

Wed, 22 Sep 2021 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Take strict action against those who violate law and order: Channi
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के निर्देशों के बाद पुलिस ने सोमवार आधी रात को जालंधर जिले के शहर फिल्लौर में डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के जिला हुसन निजरा में गांव जवानिया निवासी भिखू मीना (25) के तौर पर हुई है। भिखू मीना ने पत्थर और गमला फेंककर बुत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। इस घटना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। लोगों को संयम बरतने की अपील करते हुए चन्नी ने कहा कि ऐसे घृणित कामों में शामिल लोगों के खिलाफ मिसाली कार्रवाई यकीनी बनाई जाएगी। चन्नी ने कहा कि राज्य में कड़ी मेहनत के बाद हासिल की गई अमन-शांति को भंग करने की हरगिज इजाजत नहीं दी जाएगी। वह राज्य के पुलिस प्रमुख को सूबे के कोने-कोने में चौकसी बढ़ाने के हुक्म पहले ही दे चुके हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरहदी राज्य होने के नाते पंजाब के हालात हमेशा संवेदनशील बने रहते हैं, लेकिन राज्य सरकार इससे निपटने के लिए पूरी तरह चौकस है और पंजाब में अशांति पैदा करने का प्रयास करने वाले समाज विरोधी और देश विरोधी तत्वों के घिनौने इरादों को सिर नहीं उठाने देंगे। लोगों को पूरा समर्थन और सहयोग के लिए अपील करते हुए चन्नी ने कहा कि सांप्रदायिक सद्भावना, अमन-शांति और भाईचारा मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका अदा की जाए ताकि पंजाब में और ज्यादा शांतिपूर्ण और सद्भावनापूर्ण माहौल बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed