फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Take samples of food items and send them to food laboratory Karnal for analysis

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पांच दुकानों का किया औचक निरीक्षण

Thu, 21 Jul 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Take samples of food items and send them to food laboratory Karnal for analysis
पंचकूला। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गौरव शर्मा और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने जिला पंचकूला में स्थित विभिन्न मिठाई की दुकानों, दूध की डेयरियों और करियाने की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर खाद्य प्रयोगशाला करनाल विश्लेषण के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि जो खाद्य पदार्थ खाने योग्य नहीं थे, उन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया है। उन्होंने सभी मिठाई विक्रेताओं एवं निर्माताओं व अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों को ताजा व शुद्ध खाद्य पदार्थ बेचने की सलाह दी। साथ ही सभी दुकानदारों को दूषित और बासी मिठाई न बेचने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भी दुकानदार दूषित व मिलावटी खाद्य पदार्थ और मिठाई बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान रेबल फूड किचन सेक्टर-20 से पनीर टिक्का के सैंपल लिए गए। इसी प्रकार एमजी इनटेरोरस सेक्टर-20 से गुड, शक्कर व देसी घी के सैंपल लिए गए। वहीं बीकानेर स्टोर ओद्यौगिक क्षेत्र फेस-1 से गुड़ के सैंपल लिए गए। इसके अलावा गणपति ट्रेडर्स, ग्रेन मार्केंट सेक्टर-20 से गुड़ व शक्कर और जिंदल ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ग्रेन मार्केंट सेक्टर-20 से गुड के नमूने लेकर विश्लेषण के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed