फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Take action against the company running the vending zone

Panchkula News: वेंडिंग जोन को चलाने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करें

Fri, 05 Jul 2024 05:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Take action against the company running the vending zone
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शहर में बने वेंडिंग जोन को चलाने के लिए लियो मीडिया कंपनी को काम सौंपा गया है। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने उसके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सुभाष सुधा नगर निगम में करवाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान मंत्री के समक्ष संयुक्त आयुक्त सिमरनजीत कौर ने रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया गया कि कंपनी पर करीब 35.57 हजार रुपये की रिकवरी बनती है। इस कंपनी ने वेंडिंग जोन में बैठे वेंडर्स से रुपये एकत्रित किए, लेकिन नगर निगम में जमा नहीं करवाए। इसके अलावा कुछ वेंडर्स अवैध तौर पर बैठे हैं। मंत्री ने मिशन के कर्मचारी राजिंद्र पुनिया से जवाब मांगा, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद मंत्री ने राजिंद्र पुनिया को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया और कंपनी से रिकवरी के आदेश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि कंपनी के खिलाफ वेंडरों से रुपये लेकर नगर निगम में जमा ना करवाने पर कंपनी प्रबंधकों और कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस केस भी दर्ज करवाने के आदेश दिए गए हैं।

अधिकारी पर कार्यवाही के निर्देश
स्थानीय निकाय मंत्री ने कूड़ा एकत्र करने वाली फर्म की लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए एक अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डोर टू डोर गार्बेज एकत्र करने, सेक्टर 7 एवं 10 में सामुदायिक भवन का निर्माण और निगम कार्यालय बनाने में हो रही देरी के कार्य की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने इन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि इनको जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री को आयुक्त नगर निगम सचिन गुप्ता ने अवगत करवाया कि शहर में 47 डंपिंग स्टेशन चल रहे है जिनसे कूड़ा एकत्र कर आगे भेजा जा रहा है। शहर से लगभग 278 टन कूड़ा निकल रहा है। उन्होंने बताया कि शहर की सभी सड़कों की रीकार्पेटिंग की जा रही है। इसके अलावा सेक्टर-7 और 10 में सामुदायिक केंद्र बनाने का कार्य कई दिनों से रुका हुआ है इसे जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आशियाना में सड़कें और पार्क बनाने का कार्य निगम की और से किया जाएगा। लेकिन आशियाना की मरम्मत का कार्य एचएसवीपी से करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में सफाई का कार्य समुचित ढंग से किया जा रहा है। शहर में चार वेंडिंग जोन में रेहड़ी फड़ी लगाने के लिए का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा चार और वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे ताकि अन्य क्षेत्रों में रेहड़ी फड़ी लगाने की सुविधा मिल सकें।
विज्ञापन


इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल व आयुक्त एवं सचिव शहरी स्थानीय निकाय विकास गुप्ता, आयुक्त नगर निगम सचिन गुप्ता, संयुक्त आयुक्त सिमरनजीत कौर, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed