{"_id":"631262e4aec8f50f1b0412c2","slug":"synthetic-athletic-track-to-be-built-in-gnd-stadium-for-668-lakhs-panchkula-news-pkl461224182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएनडी स्टेडियम में 668 लाख में बनेगा सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएनडी स्टेडियम में 668 लाख में बनेगा सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार गुरु नानक देव स्टेडियम अमृतसर में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बिछाने और इससे संबंधित कार्यों के लिए 748.36 लाख रुपये खर्च करेगी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग ने टेंडर मांग लिए हैं।
लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि राज्य सरकार पंजाब में खेलों का विश्व स्तरीय खेल का बुनियादी ढांचा मुहैया करवाने के लिए अथक मेहनत कर रही है। इस स्टेडियम में 400 मीटर आठ मार्गी सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक तैयार किया जाएगा। इस पर 668.22 लाख रुपये की लागत आएगी। ट्रैक पर स्प्रिंकलर सिस्टम भी लगाया जाएगा। स्टेडियम में रात के खेल के लिए 21.70 लाख रुपये के साथ एलईडी लाइटें भी लगाई जाएंगी।
ईटीओ ने बताया कि स्टेडियम में डिस्कस थ्रो रिंग, हैमर थ्रो सर्कल, शॉट पुट रिंग, लंबी छलांग और तिहरी छलांग के लिए टेक ऑफ बोर्ड और ऑटोमैटिक ट्रैक क्लीनिंग मशीन भी लगाई जाएगी। स्टेडियम की हरियाली को बढ़िया बनाए रखने के लिए ट्यूबवेल सिस्टम, पंप चेंबर और पौधे लगाए जाएंगे, जिस पर 33.65 लाख रुपये का खर्च आएगा। ये सभी कार्य 30 जून 2023 तक पूरे कर लिए जाएंगे।