फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sweet flavored milk will also be available along with mid day meal, coronavirus, lockdown

हरियाणाः विद्यार्थियों को मिड डे मील के साथ मीठा फ्लेवर्ड दूध भी मिलेगा, दो माह की राशन सामग्री भी

Thu, 07 May 2020 12:29 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 07 May 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Sweet flavored milk will also be available along with mid day meal, coronavirus, lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मई और जून महीने के मिड डे मील के राशन मीठा फ्लेवर्ड दूध भी मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार अब दो महीने का राशन एक साथ विद्यार्थियों को घर पर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। मई-जून के 24-24 दिन का गेहूं, चावल शिक्षक विद्यार्थियों के घर पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


दोनों महीनों का 500 ग्राम मीठा फ्लेवर्ड दूध पाउडर का डिब्बा भी साथ दिया जाएगा। हफ्ते में तीन दिन विद्यार्थियों को दूध की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन बीस ग्राम के हिसाब से 500 ग्राम दूध का डिब्बा विद्यार्थियों को मुहैया कराया जाएगा। लॉकडाउन व गर्मियों की छुट्टियों के दौरान भी विद्यार्थी मिडडे मिल व दूध से वंचित नहीं रहेंगे।
विज्ञापन


मौलिक शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार ने सभी जिलों के मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मई-जून महीने का राशन व कुकिंग लागत विद्यार्थियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। प्राइमरी व मिडिल स्कूलों का कोई विद्यार्थी दो महीने के राशन व दूध से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी मौलिक जिला शिक्षा अधिकारी राशन, दूध व कुकिंग लागत वितरण कर 12 मई तक निदेशालय को रिपोर्ट भेजेंगे। निदेशक ने सभी जिलों के डीसी को भी पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि राशि वितरण में शिक्षकों व इस्कान संस्था को कोई समस्या न आए, इसलिए पूरा सहयोग दिया जाए।

प्राइमरी, अपर प्राइमरी के विद्यार्थियों को इतना मिलेगा राशन व कुकिंग लागत
. प्राइमरी के विद्यार्थियों को 45 ग्राम प्रतिदिन के हिसाब से 48 दिन के 2.160 किलोग्राम चावल व 55 ग्राम के हिसाब से 2.640 किलोग्राम गेहूं मिलेगा। इन्हें 238.56 रुपये कुकिंग लागत भी मुहैया कराई जाएगी।

. अपर प्राइमरी के छात्रों को 3.240 किलोग्राम चावल व 3.960 किलोग्राम गेहूं के साथ 357.60 रुपये कुकिंग लागत घर पर पहुंचाई जाएगी।

हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट फेडरेशन देगी दूध
विद्यार्थियों को मीठा फ्लेवर्ड दूध पाउडर हरियाणा डेयरी डवलपमेंट फेडरेशन मुहैया कराएगी। निदेशक मौलिक शिक्षा ने फेडरेशन के एमडी को पत्र लिखकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों के पास 500-500 ग्राम के डिब्बे विद्यार्थी संख्या अनुसार पहुंचाने को कहा है। डिब्बे वहीं पर पहुंचाने होंगे, जहां मौलिक जिला शिक्षा अधिकारी बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed