{"_id":"6add13c79f691d375804b557","slug":"swadeshi-mahotsav-indigenous-festival-to-be-held-in-panchkula-in-december-indian-products-to-be-showcased-at-over-300-stalls-panchkula-news-c-87-1-pan1010-143008-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दिसंबर में पंचकूला में लगेगा स्वदेशी महोत्सव, 300 से अधिक स्टॉलों पर दिखेंगे भारतीय उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दिसंबर में पंचकूला में लगेगा स्वदेशी महोत्सव, 300 से अधिक स्टॉलों पर दिखेंगे भारतीय उत्पाद
विज्ञापन
पंचकूला। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से दिसंबर में सेक्टर 5 पंचकूला में स्वदेशी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और स्वदेशी उत्पादों की झलक देखने को मिलेगी। महोत्सव में 300 से अधिक स्टॉल लगाने की योजना है। इसका उद्देश्य भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों और उद्यमियों को मंच उपलब्ध कराना है।
स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह-समन्वयक डॉ. राजेश गोयल ने बताया कि महोत्सव की थीम ‘विरासत के भारत’ रखी गई है। इसमें विभिन्न राज्यों के पारंपरिक परिधान, हस्तशिल्प और क्षेत्रीय उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। इससे लोगों को देश की सांस्कृतिक विविधता से परिचित होने का अवसर मिलेगा।
डॉ. गोयल ने लोगों से खरीदारी में भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय कारोबार मजबूत होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने चीन के साथ व्यापार असंतुलन का उल्लेख करते हुए घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर मेले के प्रमुख रजनीश गर्ग, संयोजक हरिंदर मलिक, जिला प्रधान अरुण गर्ग, सुरिंदर गोयल और जेपी जांगड़ा उपस्थित रहे।