फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Suresh Kumar became the Tricity Champion, Krishan Sandhu became Mr. Panchkula Overall Champion

Panchkula News: सुरेश कुमार ट्राइसिटी चैंपियन, कृष्ण संधू मिस्टर पंचकूला ओवरऑल चैंपियन बने

Sun, 01 Mar 2026 10:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Suresh Kumar became the Tricity Champion, Krishan Sandhu became Mr. Panchkula Overall Champion
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क में बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप एवं ओवरऑल ट्राइसिटी चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ट्राइसिटी क्षेत्र से लगभग 110 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन पंचकूला द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग श्रेणियों 50-55, 55-60, 60-65, 65-70, 70-75, 75-80 और 80 किलोग्राम से अधिक वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सुरेश कुमार को ट्राइसिटी चैंपियन घोषित किया गया, जबकि कृष्ण संधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिस्टर पंचकूला ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। विजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ज्ञानचंद गुप्ता, अजय मितल, दीपक शर्मा, दीपक गर्ग, योगिन्द्र शर्मा, प्रदीप जौली मोहम्मद निषाद सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed