{"_id":"6275774389c4ca46526070f5","slug":"surajpur-sukhomajri-bypass-was-to-be-completed-in-two-years-incomplete-even-after-five-years-pkl-office-news-pkl4498430166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में पूरा होना था सूरजपुर सुखोमाजरी बाईपास का निर्माण,पांच साल में भी नहीं हो पाया पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल में पूरा होना था सूरजपुर सुखोमाजरी बाईपास का निर्माण,पांच साल में भी नहीं हो पाया पूरा
विज्ञापन
पिंजौर। निर्माणाधीन सूरजपुर-सुखोमाजरी बाईपास के निर्माण के पूरा होने में हो रही देरी के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि यह बाईपास न बनने के कारण अभी भी नालागढ़ और बद्दी के लिए जाने वाले भारी वाहन पिंजौर के बाजार के बीच से छोटी सड़क से ही होकर गुजर रहे हैं। इस कारण यहां पर जाम लगा रहता है। उक्त बाईपास को पूरा करने के लिए दो साल का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन अब यह काम शुरू हुए पांच साल बीत गए हैं, लेकिन यह बाईपास अभी भी अधूरा ही पड़ा है।
बता दें कि पिंजौर में लगातार लगने वाले जाम की समस्या से वाहन चालकों को निजात दिलाने के लिए करीब 7.70 किलोमीटर लंबे इस निर्माणाधीन सूरजपुर-सुखोमाजरी बाईपास का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने मई 2017 में किया था। इस बाईपास का निर्माण दो साल में पूरा होना प्रस्तावित था, लेकिन करीब पांच साल के बाद भी इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। हालांकि विभागीय अधिकारियों का दावा है कि इस बाईपास का निर्माण कार्य आगामी अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। बाईपास का अधिकतर काम पूरा हो चुका है। लेकिन लोगों का कहना है कि इसके निर्माण कार्य में जितनी देरी होगी, उतना ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा लगातार महंगे हो रहे मैटीरियल की वजह से प्रोजेक्ट के पूरा होने में हो रही देरी के कारण प्रोजेक्ट का बजट भी बढ़ता जाएगा।
यह बोले स्थानी लोग...
विभाग को देना चाहिए ध्यान
सूरजपुर-सुखोमाजारी बाईपास के शिलान्यास के बाद लोगों ने चैन की सांस ली थी कि जल्द ही उन्हें शहर में भारी वाहनों की वजह से लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन अभी तक बाईपास का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। संबधित विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए क्योंकि शहर से गुजरते भारी वाहन न केवल जाम का कारण बनते हैं, बल्कि स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। -सुनील कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
स्कूल बसें चलने से बढ़ा ट्रैफिक
सूरजपुर-सुखोमाजरी बाईपास का निर्माण कार्य जल्द पूरा होना चाहिए। बच्चों के स्कूल खुल चुके हैं और स्कूल बसें चलने से सड़कों पर ट्रैफिक ज्यादा बढ़ गया है। वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण रोड पर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। इससे बच्चों को स्कूल में आने-जाने में देरी हो जाती है। अभिभावकों की चिंता को देखते हुए बाईपास का निर्माण जल्द होना चाहिए। -सावित्री, स्थानीय निवासी
बाईपास का निर्माण पूरा होने में आरयूबी निर्माण का मुद्दा आड़े आ रहा है। तकनीकी कारणों के चलते आरयूबी निर्माण में समस्या आ रही है। विभाग की रेलवे विभाग के साथ बैठकें चल रही हैं। जल्द ही इसका हल निकाल लिया जाएगा और अगस्त तक सूरजपुर-सुखोमाजरी बाईपास का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। -अमित कुमार, एक्सईएन, एनएचएआई