फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Summer vacation in schools, distance education will continue

हरियाणा के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश, दूरवर्ती शिक्षा जारी रहेगी

Thu, 02 Jul 2020 04:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 02 Jul 2020 04:15 AM IST
विज्ञापन
Summer vacation in schools, distance education will continue
online Class - फोटो : Pexels

हरियाणा के सरकारी व निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां हो गई हैं। पहली से 26 जुलाई तक अवकाश रहेगा। 27 से स्कूल खुलेंगे, लेकिन कक्षाएं नहीं चलेंगी। प्रशासनिक स्टाफ व शिक्षक स्कूल आएंगे। छुट्टियों के दौरान मुख्यमंत्री दूरवर्ती शिक्षा जारी रहेगी। कोरोना के कारण पहली बार जून की बजाय जुलाई में छुटियां हुई हैं।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर डीईओ, डीईईओ को आदेश जारी कर दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव के आदेश अनुसार पहली जुलाई से सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। 26 जुलाई तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन


दूरवर्ती शिक्षा के दौरान एजुसेट के दौरान व अन्य जरियों से ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। शिक्षकों को इसकी समीक्षा कर रिपोर्ट बनाकर भेजनी होगी। छुट्टियों के दौरान शिक्षक व अन्य स्टाफ स्कूल नहीं जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों का ग्रीष्म अवकाश करने की घोषणा पहली जुलाई को ही कि। पत्र उस वक्त भेजा, जब सभी शिक्षक स्कूलों में पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि, सरकारी स्कूल सुबह आठ बजे खुलते हैं और ढाई बजे तक वहां रहते हैं। उन्हें साढ़े 11 बजे मेल पर ग्रीष्म अवकाश होने का पत्र मिला। उसके बाद शिक्षक न तो घर आ सकते थे और न ही स्कूल में रह कर हाजिरी रजिस्टर में हाजिरी लगा सकते थे। हालांकि कई स्कूलों में शिक्षक ढाई बजे तक रहे। शिक्षकों ने बताया कि अगर शिक्षा विभाग छुट्टियों का पत्र को एक दिन पहले भेज देता तो उनको स्कूलों में नहीं जाना पड़ता। कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां हैं। दूरवर्ती शिक्षा ही चल रही है।


व्हाट्सएप ग्रुप से दिया जाएगा होमवर्क
शिक्षा विभाग ने कहा है कि वे बच्चों को मोबाइल पर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से होमवर्क दें। हर क्लास टीचर या विषय टीचर द्वारा अपने-अपने सब्जेक्ट का अलग-अलग ग्रुप में होमवर्क दिया जाए। मोबाइल पर ही बच्चों की नोटबुक पीडीएफ फाइल अपलोड कर चेक करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed