फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   'Shastra Pujan' (worship of weapons) held in Haripur; youth convey a message about preserving cultural heritage.

Panchkula News: हरिपुर में शस्त्र पूजन, युवाओं ने दिया सांस्कृतिक विरासत सहेजने का संदेश

Thu, 22 Oct 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
'Shastra Pujan' (worship of weapons) held in Haripur; youth convey a message about preserving cultural heritage.
अजय राजपूत ने धर्म और न्याय की रक्षा पर दिया जोर, युवाओं से सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। गांव हरिपुर में मंगलवार को पारंपरिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में किसान-मजदूर संगठन के जिला महासचिव अजय राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अजय राजपूत ने कहा कि भारतीय परंपरा में शस्त्र शक्ति, साहस और धर्म की रक्षा के प्रतीक हैं। इनका महत्व तभी सार्थक है, जब शक्ति का उपयोग सत्य और न्याय के पक्ष में किया जाए। उन्होंने युवाओं से अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझने और उसके मूल्यों को व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बलराम, सौरव, कृष्ण, विशाल, पारस, दक्ष, हरि ओम, लवली और कुशल शर्मा सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed