फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Joint operation by CM Flying Squad and Food Safety Department: 70 kg of spurious paneer seized and destroyed

सीएम फ्लाइंग-खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई: 70 किलो नकली पनीर पकड़कर नष्ट किया

Thu, 22 Oct 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Joint operation by CM Flying Squad and Food Safety Department: 70 kg of spurious paneer seized and destroyed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। त्योहारी सीजन में मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को संयुक्त कार्रवाई की। सेक्टर 14-15 चौक स्थित अमरटैक्स नाके पर एक पिकअप गाड़ी को रोककर जांच की गई।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी शम्मी गहलौत, एसआई विक्रम, एएसआई राकेश, एएसआई संजय कुमार ने बताया कि गाड़ी में तीन आइस बॉक्स कंटेनर रखे थे। जांच के दौरान एक कंटेनर में करीब 70 किलो पनीर रखा मिला, जो प्रथम दृष्टया खराब और अमानक प्रतीत हुआ। विभागीय मानकों के अनुसार पनीर का रंग, गंध और बनावट खराब थी।
विज्ञापन


नियमानुसार मौके पर ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पनीर का सैंपल सील कर जांच के लिए एफएसएआई नोटिफाइड लैब में भेज दिया। शेष 70 किलो पनीर की खेप को मानव उपभोग के अयोग्य मानते हुए सेक्टर-14 स्थित मंडी में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में चालक ने बताया कि वह पनीर पंजाब से लेकर जीरकपुर की तरफ जा रहा था और पंचकूला केवल ट्रांजिट रूट था। चालक पनीर से संबंधित बिल या खाद्य लाइसेंस मौके पर नहीं दिखा पाया। विभाग ने वाहन नंबर और फर्म की डिटेल नोट कर ली है।


जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दीपावली सीजन के मद्देनजर विभाग ने दो खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की हैं, जो दूध, पनीर, खोया और मिठाई की दुकानों पर लगातार सैंपलिंग कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लैब रिपोर्ट में सैंपल फेल पाए जाने पर पनीर के मालिक और सप्लायर के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed