फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   15-day training camp launched to make yoga education in schools effective

Panchkula News: स्कूलों में योग शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

Thu, 22 Oct 2026 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
15-day training camp launched to make yoga education in schools effective
पिंजौर ब्लॉक के पीटीआई, डीपीई और शारीरिक शिक्षा प्रवक्ताओं को योगासन, प्राणायाम का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। स्कूलों में योग शिक्षा को प्रभावी बनाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-7 में 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। 21 अक्तूबर से 4 नवंबर तक चलने वाले इस शिविर में पिंजौर ब्लॉक के पीटीआई, डीपीई और शारीरिक शिक्षा के पीजीटी प्रवक्ताओं को योग का व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
हरियाणा शिक्षा विभाग, हरियाणा योग आयोग और पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर को एससीईआरटी गुरुग्राम और डाइट पंचकूला का सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर डॉ. कोमल कौशिक और सत्यवीर सिंह ने प्रतिभागियों को सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, कटिचक्रासन, वज्रासन और शशांकासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया। साथ ही जलनेति, सूत्रनेति और सूर्यभेदी व चंद्रभेदी प्राणायाम की विधि और सावधानियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैद्धांतिक सत्र में डॉ. कोमल कौशिक ने महर्षि पतंजलि के योगसूत्र, हठयोग प्रदीपिका और श्रीमद्भगवद्गीता में वर्णित योग के महत्व को समझाया। सत्यवीर सिंह ने षटकर्म क्रियाओं की उपयोगिता और सावधानियों की जानकारी दी।

उद्घाटन अवसर पर मुख्य प्रशिक्षण समन्वयक अजय बल्हारा ने शिक्षकों से प्रशिक्षण में सीखी विधियों को विद्यालयों में लागू करने का आह्वान किया। डाइट पंचकूला की प्राचार्या डॉ. रश्मि शर्मा ने शिक्षकों को अनुशासन और सक्रिय सहभागिता के साथ प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों को शिक्षण सामग्री, स्टेशनरी और योग दर्शन की पुस्तकें भी दी गईं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed