फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Suicide case of ADGP Y Puran Kumar: BSP submits memorandum demanding fair investigation and arrest of culprits

एडीजीपी वाई पूरण कुमार के आत्महत्या का मामला : बसपा ने निष्पक्ष जांच व दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Tue, 14 Oct 2025 12:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Suicide case of ADGP Y Puran Kumar: BSP submits memorandum demanding fair investigation and arrest of culprits
पंचकूला। एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार को जिला उपायुक्त सतपाल शर्मा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन बसपा हरियाणा प्रदेश यूनिट के तत्वावधान में जिला पंचकूला यूनिट द्वारा सौंपा गया। इस दौरान हरियाणा प्रदेश सचिव प्रवीन कुराली विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि डीजीपी हरियाणा, एसपी रोहतक एवं नामजद अधिकारियों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए। साथ ही मामला अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा बीएनएस की धारा 112 के तहत दर्ज कर कार्रवाई की जाए। कुराली ने कहा कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि संस्थागत हत्या है। पूरण कुमार ने अपने सुसाइड नोट में कई वरिष्ठ अधिकारियों पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिन पर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि जातिगत भेदभाव के मामलों में सरकार की निष्क्रियता शर्मनाक है। इस दौरान जिला प्रभारी डॉ. बलदेव, मोहन लाल कोट, जिला अध्यक्ष रामस्वरूप, उपाध्यक्ष करनैल सिंह, महासचिव बाबूलाल कर्दम, विधानसभा प्रभारी रामायण प्रसाद, राजकुमार, राकेश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed