{"_id":"602ed3018ebc3ee8fd5e50a9","slug":"suddenly-deputy-cm-reached-the-home-of-the-state-spokesperson-pkl-office-news-pkl404461255","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक प्रदेश प्रवक्ता के घर पहुंचे डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक प्रदेश प्रवक्ता के घर पहुंचे डिप्टी सीएम
विज्ञापन
जजपा के प्रदेश प्रवक्ता के आवास पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और अन्य।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के वीरवार को जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दिलबाग नैन के पंचकूला स्थित सेक्टर-21 आवास पर पहुंचे। इतना ही नहीं उपमुख्यमंत्री करीब डेढ़ घंटा यहां रुके और कई मुद्दों पर चर्चा की। जैसे ही नैन को उपमुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिली उन्हें पहले विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन जब गेट पर पहुंच कर उपमुख्यमंत्री को देखा तो वे फूले नहीं समाए।
दिलबाग नैन ने कहा कि इसी तरह उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के परदादा चौधरी देवीलाल भी देश के उपप्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री रहकर सादगी का परिचय देकर कभी भी किसी के घर चाय पीने पहुंच जाते थे। दुष्यंत चौटाला के सेक्टर-21 में पहुंचने की सूचना कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को दी गई। जजपा के प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, पूर्व प्रत्याशी अजय गौतम, जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग, भाग सिंह दमदमा, इनसो अध्यक्ष पंकज पवार से पंचकूला के विकास के बारे में चर्चा की।
इसके अलावा पिंजौर-कालका और बद्दी रोड पर बन रहे आरओबी के निर्माण, मौली से रायपुररानी रोड को चौड़ा करने और गांव बुंगा में पानी का ट्यूबवेल और मंदिर वाली सड़क के निर्माण के लिए पंचकूला की टीम ने धन्यवाद किया। इस मौके पर जिला ग्रामीण अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा, व्यापार अध्यक्ष हरवंश सिंगला, सोहन सिंह, पार्षद सुशील गर्ग, पार्षद राजेश कुमार, सीनियर उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, रायसिंह प्यारे वाला, अमित सैनी, बलवीर सैनी, आदि मौजूद रहे।