फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Submit report after one week by conducting raids against illegal mining

अवैध खनन के खिलाफ छापे मारकर एक सप्ताह के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करें अधिकारी

Thu, 26 May 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Submit report after one week by conducting raids against illegal mining
पंचकूला। जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए उपायुक्त महावीर कौशिक ने जिला सचिवालय के सभागार में बुधवार को हुई बैठक में अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि अपने-अपने क्षेत्र में छापे मारें और कार्रवाई की रिपोर्ट एक सप्ताह के बाद उन्हें प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए अधिकारी सख्ती से काम करें। कालका उपमंडल क्षेत्र के लिए एसडीएम कालका, एसीपी कालका, खनन अधिकारी तथा बीडीपीओ पिंजौर की टीम बनाने और अवैध खनन की साइट्स पर छापे मारकर उन्हें रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पंचकूला क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए एसडीएम पंचकूला, संबंधित एसीपी, खनन अधिकारी और रायपुररानी क्षेत्र में संबंधित तहसीलदार, एसएचओ और माइनिंग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम चेकिंग करके उन्हें एक सप्ताह के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने माइनिंग क्षेत्र सुखदर्शनपुर और श्यामटू की प्राथमिकता के आधार पर निशानदेही करवाने के भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अवैध माइनिंग पर शिकंजा कसने के लिए गांव मानक्यां में और बुर्जकोटियां मे संबंधित विभागों के संयुक्त नाके लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीसी मनिता मलिक, एसीपी किशोरी लाल, महेश जाखड़ और सुरेन्द्र सिंह, जिला खनन अधिकारी ओमदत्त शर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विरेन्द्र सिंह पूनिया, जिला वन अधिकारी बीएस राघव, तहसीलदार रायपुररानी विरेन्द्र कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, नायब तहसीलदार हरदेव सिंह, नायब तहसीलदार बरवाला अभिनव और नायब तहसीलदार कालका विक्रम भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed