फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Students were awarded for their excellent results

Panchkula News: शानदार परिणाम के लिए छात्राओं को किया सम्मानित

Sat, 24 May 2025 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Students were awarded for their excellent results
पंचकूला सेक्टर 15 गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल में शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को किया सम्मानित।
जिला शिक्षा अधिकारी ने मेधावी छात्राओं दिए प्रशंसा पत्र
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


पंचकूला। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 में आयोजित समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों पर विभाग की ओर से मेधावी छात्राओं को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से न केवल भविष्य संवार सकता है बल्कि परिवार के लिए भी रचनात्मक योगदान दे सकते हैं।

समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी सीमा ने विद्यालय के समस्त शिक्षकों और कक्षा 10वीं व 12 वीं के मेधावी छात्रों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट, पंचकूला की ओर से अध्यापकों व मेधावी छात्रों को ट्रस्ट की ओर से विद्यालय की 1500 से अधिक छात्राओं को निशुल्क नोटबुक वितरित कीं और मेधावी छात्रों से सहपाठियों की मदद का आग्रह किया। समारोह में सेवानिवृत्त इंजीनियर एवं समाजसेवी सरदार हरपाल सिंह ने जरूरतमंद छात्राओं की शिक्षा में सहयोग का वादा किया। शिवानी ने मेडिकल में जिला पंचकूला में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। डॉ. एचके रोहिल्ला ने विद्यालय की छात्रा शिवानी को पढ़ाने का निर्णय लिया था। विद्यालय के प्राध्यापक चंद्रमोहिनी, जयबीर सिंह, संतोष, सीमा, ध्यान सिंह, प्रियंका, कुलजीत कौर, इकबाल गिल, कुलदीप सिंह सहित कुल 36 शिक्षकों के विषयों का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहा।
विज्ञापन



इन छात्राओं किया सम्मानित
कक्षा 10वीं अंचल प्रथम, खुशबू द्वितीय, श्रुति तृतीय,

कक्षा 12वीं मेडिकल संकाय की शिवानी जिला स्तर पर द्वितीय, विद्यालय में प्रथम, काजल द्वितीय, दीक्षा तृतीय रहीं

कक्षा 12वीं नॉन-मेडिकल में खुशी सिंह प्रथम, पियाली द्वितीय, गुलशन तृतीय
कक्षा 12वीं कॉमर्स की सृष्टि प्रथम, सुहानी द्वितीय, ज्योति रावत तृतीय

कक्षा 12वीं आर्ट्स में आरती धारीवाल प्रथम, मानवी द्वितीय, मोनिका तृतीय को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed