फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Students performed well in the results of class X and XII in Pinjore

सीबीएसई के परिणामों से स्कूल स्टाफ व अभिभावक उत्साहित

Sat, 23 Jul 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Students performed well in the results of class X and XII in Pinjore
पिंजौर। सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल एचएमटी टाउनशिप, पिंजौर के विद्यार्थियों ने सत्र 2021-22 की सीबीएसई की कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में सराहनीय प्रदर्शन किया है। कक्षा दसवीं में विभिन्न विषयों में 62 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं कक्षा बारहवीं में 57 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करके सफलता की उड़ान भरी है। विद्यार्थियों के उम्दा प्रदर्शन से अभिभावक और स्कूल स्टाफ उत्साहित है।
विज्ञापन

स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि कक्षा दसवीं में 96.8% अंक लेकर नवलीन कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। देवांशी कौशिक 95.8% अंक के साथ दूसरे और 95.2% अंक के साथ बलप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

वहीं कक्षा बारहवीं के हर्ष चांदला ने 95.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। महक शर्मा ने 95% अंक लेकर दूसरा और सौरभ कुमार ने 91% अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया है। प्राचार्य पीयूष पुंज ने इस शानदार सफलता के लिए विद्यार्थियों, छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed