{"_id":"69306d3915656d8ad6057968","slug":"students-participated-in-the-adventure-camp-at-morni-hills-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-20719-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मोरनी हिल्स स्थित एडवेंचर कैंप में विद्यार्थियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मोरनी हिल्स स्थित एडवेंचर कैंप में विद्यार्थियों ने लिया भाग
विज्ञापन
पंचकूला। मोरनी हिल्स में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष एडवेंचर कैंप आयोजित किया गया। हरियाणा स्कूल परियोजना परिषद और भारत स्काउट्स एंड गाइड के सहयोग से चल रहे पांच दिवसीय शिविर में सिरसा, झज्जर, चरखी दादरी, करनाल, फतेहाबाद, जींद और भिवानी के लगभग 170 विद्यार्थी और शिक्षक शामिल हुए।
कंसल्टेंट कैंप लीडर सिद्धार्थ मोहंती और डॉ. धीरज कौशिक ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में ट्रैकिंग और प्राकृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने पर जोर दिया गया। बच्चों ने भी अपने अनुभव और विचार साझा किए। यह कार्यक्रम 1 से 15 दिसंबर तक तीन बैचों में चलाया जाएगा।