{"_id":"60871edf8ebc3e8d16550b5f","slug":"students-of-class-viii-will-be-promoted-in-the-next-class-panchkula-news-pkl4116042137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा पहली से आठवीं के सभी विद्यार्थी अगली कक्षा में होंगे प्रमोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा पहली से आठवीं के सभी विद्यार्थी अगली कक्षा में होंगे प्रमोट
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के पहली से आठवीं तक के सभी विद्यार्थी अगली कक्षा में प्रमोट होंगे। स्कूलों का नया शैक्षणिक सत्र एक मई से शुरू किया जाएगा। 31 मई तक ग्रीष्मावकाश है, लेकिन दाखिला और अन्य कार्य शिक्षक व स्कूल स्टाफ ऑनलाइन तरीके से सिरे चढ़ाएगा।
स्कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार शाम इस संबंध में जिला शिक्षा, मौलिक शिक्षा, खंड शिक्षा व खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। निदेशक मौलिक शिक्षा ने पत्र लिखकर कहा है कि कोविड के कारण पहली से आठवीं तक की परीक्षाएं अवसर एप पर ली गई थीं। ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम 30 अप्रैल तक घोषित हो जाएगा। स्कूल मुखिया अभिभावकों के पास विद्यार्थियों के रिपोर्ट कार्ड ईमेल, मैसेज और व्हाट्सएप पर भेजना सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों को प्रमोट करने का कार्य संपन्न करने के लिए मुखिया समुचित प्रबंध करें। सभी प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से संपन्न की जाएं।
निदेशक ने कहा है कि ऑनलाइन परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद विद्यार्थियों को प्रमोट कर पूरी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाए। कोविड मानकों की पूरी अनुपालना करें। ग्रीष्मावकाश होने के कारण शिक्षक घर से ही पूरी प्रकिया पूरी करें व किसी भी विद्यार्थी या अभिभावक को स्कूल न बुलाया जाए।