{"_id":"6109a3d38ebc3e88d510115d","slug":"students-of-bhawan-school-dominated-in-cbse-10th-pkl-office-news-pkl422348820","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 10वीं में छाए भवन विद्यालय पंचकूला के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 10वीं में छाए भवन विद्यालय पंचकूला के विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। भवन विद्यालय सेक्टर-15 के विद्यार्थियों ने 12वीं के बाद 10वीं में भी शानदार प्रदर्शन किया है। दसवीं कक्षा मेें भी भवन विद्यालय के विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया है। इस साल स्कूल के छह विद्यार्थियों ने एक साथ 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। स्कूल के मानद सेक्रेटरी कुलभूषण गोयल और प्रिंसिपल गुलशन कौर ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सफलता पर बधाई दी है।
दसवीं की परीक्षा में 222 विद्यार्थियों में से 66 प्रतिशत ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया है। 10 छात्रों ने गणित में, सामाजिक विज्ञान में 8 और हिंदी और संस्कृत में 6-6 विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। तीन छात्रों ने विज्ञान विषय में और दो ने सूचना प्रौद्योगिकी में 100 अंक प्राप्त किए हैं। रोलर हॉकी में राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक विजेता अथर्व शर्मा ने 82.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
रोलर हॉकी में राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक विजेता समक्ष शाही ने 83.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के अथक प्रयासों और माता-पिता के अटूट विश्वास को दिया है। स्कूल के मानद सेक्रेटरी कुलभूषण गोयल और प्रिंसिपल गुलशन कौर ने विद्यार्थियों और शिक्षकों की सराहना की है। प्रबंधन ने भी छात्रों के प्रयासों की सराहना की है।