{"_id":"6a63cc85c0f7782c2e0f49a2","slug":"students-complaints-went-unheeded-for-two-months-two-injured-after-a-fan-fell-in-the-classroom-panchkula-news-c-87-1-pan1007-139045-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दो महीने तक अनसुनी रही छात्रों की शिकायतें, कक्षा में पंखा गिरने से दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दो महीने तक अनसुनी रही छात्रों की शिकायतें, कक्षा में पंखा गिरने से दो घायल
विज्ञापन
20 मई से लगाते रहे गुहार, 15 जुलाई को हादसे के बाद डीसी, डीईओ, बीईओ और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची शिकायत
छात्रों का आरोप- मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा संबंधी शिकायतों पर नहीं हुई सुनवाई्र
दुर्गंध की शिकायत पर भी कार्रवाई न होने का आरोप, वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे ई-मेल
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुररानी में 12वीं कला और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने प्राचार्या पर लगातार शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि 20 मई से कक्षा में मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा और दुर्गंध की समस्या को लेकर लगातार शिकायतें की गईं लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 15 जुलाई को कक्षा में छत का पंखा गिरने से दो छात्र घायल हो गए। इसके बाद विद्यार्थियों ने उपायुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत और ई-मेल भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विद्यार्थियों के अनुसार, 20 मई को उन्होंने अतिरिक्त पंखे लगाने की मांग को लेकर विद्यालय प्राचार्या को लिखित आवेदन दिया था, लेकिन आवेदन स्वीकार नहीं किया गया। इसके बाद 21 मई को खंड शिक्षा अधिकारी रायपुररानी को शिकायत भेजी गई। उनका आरोप है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने के कारण 15 जुलाई को 12वीं वाणिज्य संकाय की कक्षा में छत का पंखा गिर गया, जिससे दो छात्र घायल हो गए।
22 जुलाई को विद्यार्थियों ने उपायुक्त पंचकूला को लिखित शिकायत देकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की। शिकायत की प्रति जिला शिक्षा अधिकारी को भी भेजी गई। इसके अलावा कई विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को ई-मेल भेजकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
23 जुलाई को 12वीं कला संकाय के विद्यार्थियों ने कक्षा में कई दिनों से फैली दुर्गंध को लेकर अलग शिकायत दी। उनका आरोप है कि सफाई के बावजूद समस्या दूर नहीं हुई। विद्यार्थियों का यह भी आरोप है कि शिकायत लेकर प्राचार्या के पास पहुंचने पर उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें कथित रूप से बस्ता उठाकर घर जाने के लिए कहा गया। इससे विद्यार्थियों में नाराजगी बढ़ गई।
विद्यार्थियों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, सभी कक्षाओं में सुरक्षित पंखों और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
कोट
कुछ दिन पहले विद्यार्थी पंखा खराब होने की शिकायत लेकर उनके पास आए थे। उन्हें जल्द पंखा ठीक कराने का आश्वासन दिया गया था। पंखा गिरने से दो विद्यार्थियों के घायल होने की जानकारी नहीं थी। विद्यालय प्राचार्या से पूरे मामले की जानकारी लेकर जल्द समाधान कराया जाएगा। -संजू शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी रायपुररानी
कोट
मेरे संज्ञान में स्कूल की कक्षा में पंखा गिरने का कोई मामला नहीं आया है। बच्चों के घायल होने की भी जानकारी नहीं है।
-सरोज देवी, प्रिंसिपल