फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Students beaten for not removing status from Instagram, case filed against six

Panchkula News: इंस्टाग्राम से स्टेटस न हटाने पर विद्यार्थियों को पीटा, छह पर केस दर्ज

Fri, 02 May 2025 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Students beaten for not removing status from Instagram, case filed against six
सेक्टर 10 पुलिस चौकी अपनी चोट दिखाते युवक।
आरोपियों ने सेक्टर-5 बस स्टैंड के सामने किया हमलापुलिस ने मेडिकल करवाकर शुरू की जांच
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को इंस्टाग्राम से स्टेटस हटाने की बात कहने पर सेक्टर-5 बस स्टैंड के बाहर विवाद हो गया। आरोप है कि आठ से अधिक लड़कों ने दो लड़कों पर हमला कर उन्हें पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता हर्ष कुमार की शिकायत पर सेक्टर-5 थाने में साहिल, मोहित, नीतिन, शेखर, साहिल जोनी निवासी मौली, रायपुररानी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक हर्ष कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त सर्वजीत गांव निवासी नग्गल के साथ पंचकूला आईटीआई सेक्टर-14 में इलेक्टि्रशियन ट्रेड की पढ़ाई करता है। सुबह साढ़े आठ बजे सरबजीत रोज की तरह आईटीआई सेक्टर-14 जाने के लिए निकला। वह जलौली टोल टैक्स से बस पकड़कर सेक्टर-5 बस स्टैंड पहुंचे। जैसे ही वह बस स्टैंड के बाहर आए तो साहिल नाम के युवक ने हर्ष कुमार का गला पकड़कर कहा कि रायपुररानी की हुई पंचायत में इकट्ठे लोगों का स्टेटस क्यों लगाया है। उसने गला पकड़कर हर्ष कुमार से कहा कि इसे मोाबइल से डिलीट करो। इस पर हर्ष कुमार और सर्वजीत ने कहा कि हमारे समाज की मीटिंग की फोटो है। इसे डिलीट करने के लिए साहिल ने हर्ष का मोबाइल मांगा। इस पर उसने मोबाइल देने से मना कर दिया। मोबाइल देने से मना करने पर उस पर साहिल, मोहित, नीतिन, शेखर, साहिल, जोनी ने पंच व कड़ों से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी जातिसूचक शब्द कहते हुए भाग। हमले में दोनों की पीठ सहित पूरे शरीर में चोट आई है। पुलिस ने दोनों घायलों का अस्पताल में मेडिकल कराया। मेडिकल के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि छह आरोपियों पर एससी एसटी के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed