फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   student lost access to three Gmail accounts theft mobile Punjab Haryana High Court to safeguard personal data

निजी डाटा बचाने की लड़ाई पहुंची हाईकोर्ट: मोबाइल चोरी से तीन जीमेल खातों का रास्ता बंद, गूगल इंडिया को नोटिस

Tue, 27 Oct 2026 09:06 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: Nivedita Updated Tue, 27 Oct 2026 09:06 AM IST
सार

याचिकाकर्ता आशीष रंजन मिश्रा के अनुसार, दो साल से अधिक समय पहले मोहाली के बलौंगी स्थित दशमेश मार्केट में उसका मोबाइल चोरी हो गया था। यही फोन उसके तीन आपस में जुड़े जीमेल खातों में प्रवेश के लिए दो-स्तरीय सत्यापन का एकमात्र विश्वसनीय साधन था। इसके चोरी होने के बाद वह खातों तक पहुंच नहीं बना सका।

विज्ञापन
student lost access to three Gmail accounts theft mobile Punjab Haryana High Court to safeguard personal data
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोबाइल फोन चोरी होने के बाद तीन जीमेल खातों तक पहुंच खो चुके 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र ने निजी डाटा बचाने के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 
विज्ञापन


छात्र का आरोप है कि शिकायत निवारण अपीलीय समिति के निर्देश के बावजूद गूगल इंडिया ने खातों का डाटा वापस पाने में ठोस मदद नहीं की। हाईकोर्ट ने कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति त्रिभुवन दहिया की पीठ ने अगली सुनवाई 20 नवंबर को तय की है।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता आशीष रंजन मिश्रा के अनुसार, दो साल से अधिक समय पहले मोहाली के बलौंगी स्थित दशमेश मार्केट में उसका मोबाइल चोरी हो गया था। यही फोन उसके तीन आपस में जुड़े जीमेल खातों में प्रवेश के लिए दो-स्तरीय सत्यापन का एकमात्र विश्वसनीय साधन था। इसके चोरी होने के बाद वह खातों तक पहुंच नहीं बना सका। पहचान साबित करने और खाते बहाल कराने की कोशिशों के बावजूद उसे राहत नहीं मिली। छात्र के मुताबिक, शिकायत निवारण अपीलीय समिति ने 21 अगस्त को गूगल इंडिया को डाटा वापस पाने के लिए उचित मार्गदर्शन और सहायता देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी कंपनी ने ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed