फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Strong Indian women, more or less equal to officers

Panchkula News: सशक्त भारतीय नारी, कम ना ज्यादा बराबर की है अधिकारी

Thu, 06 Feb 2025 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Strong Indian women, more or less equal to officers
कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद 
पंचकूला। राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरमैन विजय रहाटकर ने कहा कि भारतीय महिलाओं ने प्राचीन समय से ही खुद को साबित किया है। पूरे विश्व में भारतीय महिलाओं का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि शक्ति है, सशक्त है भारतीय नारी, कम ना ज्यादा है बराबर की अधिकारी है। विजय रहाटकर बुधवार को पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में यौन उत्पीड़न, पॉश एक्ट और पॉक्सो एक्ट पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहीं थीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिलाओं की जिम्मेदारियां बदलती रहती हैं। देश में महिलाओं को भगवान के बराबरी का दर्जा मिला हुआ है। वह परिवार को संभालती है, बच्चों को संस्कारित करती है। साथ ही अपना कॅरिअर तैयार करती है। उन्होंने कहा कि देश में अत्याचार की घटनाएं भी संज्ञान में आ रही है, जो लगातार चिंता का विषय बनता जा रहा है। महिलाएं, युवतियां खुद की सुरक्षा के लिए आगे आ रहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी, प्राइवेट संस्थान, स्कूल, कॉलेज सहित अन्य जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आईसी कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी की हर तीन माह में बैठक होनी जरूरी है। उनके पास जो भी शिकायत आती है, उस पर महिलाओं की शिकायत पर संज्ञान लेना भी अनिवार्य है। उन्होंने आग्रह किया कि सभी महिलाएं यौन उत्पीड़न की कानूनी की जानकारी अवश्य हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया ने कहा कि मोबाइल हमारा सहयोगी होने के साथ साइबर अपराध के कारण सबसे बड़ा दुश्मन है। आज हर व्यक्ति को साइबर लॉ की जानकारी लेनी होगी, तभी साइबर क्राइम को रोका जा सकता है। शिक्षक स्कूलों में ही बच्चों को साइबर क्राइम की जानकारी देनी सुनिश्चित करें। उन्होंने विजय रहाटकर से आग्रह किया कि प्रदेश में एनआरआई संबंधी मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इन मामलों में गृह और विदेश मंत्रालय तक आवाज पहुंचाकर कानून बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed