{"_id":"5f00df128ebc3e42b62d0a92","slug":"strong-immunity-system-heavily-hit-the-corona-pkl-office-news-pkl380255930","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूत इम्युनिटी सिस्टम कोरोना पर पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूत इम्युनिटी सिस्टम कोरोना पर पड़ा भारी
विज्ञापन
पंचकूला। जिले का लोगों का मजबूत इम्युनिटी सिस्टम कोरोना पर भारी पड़ रहा है। पंचकूला में 79 फीसदी मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य विभाग के 324 फाइटर लगातार लोगों का साथ दे रहे हैं। जिले में कुल 120 में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें से 95 लोग ठीक हुए हैं। 25 मामले अभी एक्टिव हैं, वे भी जल्द ठीक हो जाएंगे। पंचकूला के स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि लोगों में मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता है। इस कारण मरीज ठीक हुए हैं। इस कारण मरीजों को वेंटिलेटर पर भी रखने की जरूरत नहीं पड़ी है। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर का कहना है कि लोगों को इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए भी जागरूक किया गया है। जिस तरह से मरीज ठीक हो रहे हैं, वह स्वास्थ्य विभाग के लिए संतोषजनक है।
दूध, दही, घी, लस्सी बढ़ाती है इम्युनिटी
देशभर में खान-पान को लेकर हरियाणा का पंचकूला जिला किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यहां के लोगों के खाने में दूध और घी अहम हिस्सा है। इसके अलावा लस्सी और दही भी खूब भाती है। ये सभी चीजें इम्युनिटी सिस्टम को बेहतर करती हैं जो हर तरह के रोगों से लड़ने में सहायक है।
रिकवरी रेट में हैं अव्वल
बेशक पिछले कुछ दिनों में कोरोना की बीमारी के मामलों में इजाफा हुआ है लेकिन हमारा रिकवरी रेट भी अन्य जिलों की तुलना में कहीं बेहतर है। फिलहाल रिकवरी रेट करीब 80 फीसदी है।
विज्ञापन
वेंटिलेटर की जरूरत नहीं पड़ी
पंचकूला में 120 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। पारंपरिक इलाज के बूते भी हम अब तक बीमारी को मात देने में काफी हद सफल रहे हैं। इसकी बानगी इसी बात से मिलती है कि ज्यादातर ठीक होने वाले मरीजों को वेंटिलेटर की जरूरत ही नहीं पड़ी और फिलहाल भी कोई मरीज वेंटिलेटर पर नहीं है। जबकि अन्य राज्यों में काफी मरीजों को वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी है।
इस तरह बढ़ा सकते हैं इम्युनिटी सिस्टम : डॉ. राजीव नरवाल
1- दही का सेवन करें, पाचन तंत्र बेहतर रहता है
2- कच्चा लहसुन खाएं, जिंक, सल्फर, व विटामिन ए-ई मिलते हैं
3- ओट्स खाएं, इसमें फाइबर्स तो होते ही हैं, साथ में एंटी-माइक्रोबियल गुण भी होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
4. ग्रीन टी व ब्लैक टी के दिन में एक से दो से इम्युनिटी बढती है।
5- नींबू और आंवले के सेवन से विटामिन सी मिलता है जो अंदरुनी क्षमता बढ़ाता है।
6- शराब, सिगरेट, ड्रग से दूर रहें, नहीं तो कोरोना का खतरा ज्यादा होगा
7- पूरी नींद लें और एक्सरसाइज करें
8- गाजर, पालक, टमाटर, फूलगोभी, चुकंदर, भूरे चावल समेत हरी सब्जियों और फलों का सेवन करें
10- व्यायाम के साथ प्राणायाम और योगासन भी करें, लेकिन एक्सपर्ट के साथ।
11- कोई भी दवाई या पैन किलर बिना डॉक्टर की सलाह के न खाएं।
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि पंचकूला के लोग बेहतर इम्युनिटी सिस्टम की बदौलत ही हम बीमारी को मात दे रहे हैं। इसमें हमारे खान पान की भी अहम भूमिका है। हमारा रिकवरी रेट भी अन्य जिलों की तुलना में कहीं बेहतर है। मरीज जल्दी ठीक हो रहे हैं और इसकी बानगी यह है कि हमारे ज्यादा मरीज बिना वेंटिलेटर ही स्वस्थ हुए हैं जो कि एक बेहतर संकेत है। - डॉ. जसजीत कौर, सीएमओ, पंचकूला स्वास्थ्य विभाग
निसंदेह कोरोना को हराने में रोग प्रतिरोधक क्षमता अहम है। प्रदेश के लोगों की इम्युनिटी भी बेहतर है। इसके अलावा आयुर्वेदिक तरीके से भी चीजों को प्रभावी बनाया जा सकता है। दूध प्रोडक्ट से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। - चंद्रभान कांबोज, डीजी, हेल्थ, हरियाणा