{"_id":"614e3a058ebc3efac91fd3ee","slug":"striving-to-become-a-leading-state-in-steel-recycling-dushyant-panchkula-news-pkl4279226175","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टील-रिसाइक्लिंग में अग्रणी राज्य बनने के लिए प्रयासरत : दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टील-रिसाइक्लिंग में अग्रणी राज्य बनने के लिए प्रयासरत : दुष्यंत
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार स्टील-रिसाइक्लिंग की दिशा में प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रयासरत है। इससे केंद्र सरकार के ‘स्वच्छ एवं हरित भारत’ के संकल्प को पूरा किया जा सकेगा।
उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को यहां पीएचडी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के वर्चुअली आयोजित हरियाणा एनर्जी ट्रांजिशन समिट में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हरियाणा रिसाइक्लिंग को बढ़ावा देने वाले उन चुनिंदा राज्यों में से एक है जिनमें वाहनों की सिस्टेमैटिक-स्क्रैपिंग और स्टील रिसाइक्लिंग पर काम किया जा रहा है। रोहतक में करीब 150 करोड़ रुपये की लागत का एक प्लांट चालू हो चुका है, कुछ अन्य बड़ी कंपनियों के साथ सार्थक बातचीत चल रही है। राज्य में स्क्रैप-रिसाइक्लिंग का मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा। जब भारत सरकार वर्ष 2023-24 में अपनी वाहन स्क्रैपिंग नीति शुरू करेगी तब तक हरियाणा में ऑटोमैटिक टेस्टिंग सेंटर और स्क्रैपिंग सुविधाओं का सहायक बुनियादी ढांचा तैयार हो चुका होगा।
उपमुख्यमंत्री के अनुसार दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे देश का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल फ्रेंडली हाईवे बन गया है, जिस पर सौर आधारित इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। सरकार ने सरल हरियाणा सोलर वाटर पंप स्कीम 2021 तैयार की है। इससे 2 एचपी (सतह और सबमर्सिबल) और 5 एचपी (सबमर्सिबल) की क्षमता वाले सौर पंप बनाकर बेचने वाले हरियाणा के उद्योगों को अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
‘उद्योगों में कम कार्बन वाले उत्पाद उपयोग में लाएं’
दुष्यंत ने सभी उद्योगपतियों से आग्रह किया कि उद्योगों में कम कार्बन वाले पदार्थ उपयोग में लाएं। दिल्ली के निकट के जिलों में उद्योगों के लिए सीएनजी/पीएनजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। धीरे-धीरे उद्योगों को इन पर स्थानांतरित होने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन नीति का मसौदा तैयार है। इसमें विनिर्माताओं को पूंजीगत सब्सिडी, स्टांप शुल्क पर छूट, बिजली सब्सिडी, जल प्रोत्साहन आदि सुविधाएं दी जाएंगी।