फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Striking employees get four days of salary

हड़ताली कर्मचारियों को मिला चार दिन का रुका वेतन

Thu, 18 Jun 2020 10:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Striking employees get four days of salary
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने रोडवेज हड़ताल में शामिल सभी विभागों के लगभग एक लाख कर्मचारियों को चार दिन का रुका वेतन जारी कर दिया है। सर्व कर्मचारी संघ लंबे समय से इसकी मांग कर रहा था। सरकार ने बीते सप्ताह ही 2018 की तीन व जनवरी 2020 की एक दिन की हड़ताल को लीव ऑफ काइंड ड्यू माना था। इस पर विभागाध्यक्षों ने कार्रवाई करते हुए तुरंत रोके हुए वित्तीय लाभों की अदायगी कर दी है।
विज्ञापन

अभी स्वास्थ्य विभाग में तैनात एनएचएम कर्मचारियों पर सरकार ने दरियादिली नहीं दिखाई है। उनकी अलग-अलग 35 दिनों की हड़ताल अवधि को अब तक लीव ऑफ काइंड ड्यू नहीं माना गया है, जिससे उनके वित्तीय लाभ रुके हुए हैं। एनएचएम कर्मचारी संघ ने कर्मियों की मांगों को लेकर 5 दिसंबर 2017 से 14 दिसंबर 2017 (10 दिन), 25-26 अक्टूबर 2018 (2 दिन), 5 फरवरी 2019 से 27 फरवरी 2019 तक 23 दिन की प्रदेशव्यापी हड़ताल की थी। स्वास्थ्य मंत्री एवं विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद हड़तालें समाप्त की गईं। इसमें हड़ताल अवधि को ड्यूटी पीरियड मानकर वेतन का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक 35 दिन के हड़ताल पीरियड के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि एनएचएम में लगे डाक्टरों, नर्सों व अन्य पदों पर सालों से तैनात स्टाफ के अनुबंध नवीनीकरण के लिए बेंचमार्क की शर्तें लगाई गई है, जो अनुचित है। इन कोरोना योद्धाओं की हौसलाअफजाई के लिए अनुबंध का नवीनीकरण बिना शर्त के किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed