फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Strike warning for inclusion of civic workers in employment corporation

रोजगार निगम में निकाय कर्मियों को शामिल करने पर हड़ताल की चेतावनी

Sat, 16 Apr 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Strike warning for inclusion of civic workers in employment corporation
चंडीगढ़। हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शहरी निकायों के कच्चे कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को शामिल करने पर नगरपालिका कर्मचारी संघ ने हड़ताल की चेतावनी दी है। शुक्रवार को निकाय कर्मियों ने रोजगार निगम को भंग करने, पालिकाओं, परिषद, नगर निगमों एवं अग्निशमन विभाग में लगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर सभी निगम आयुक्त, नगर पालिका, नगर परिषद आयुक्त कार्यालयों प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपें।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व अग्निशमन विभाग के राज्य प्रधान राजेंद्र सिन्द ने कहा कि रोजगार निगम में जिन विभागों के कर्मचारियों के नाम दर्ज किए गए हैं, उनमें छंटनी का दौर शुरू हो गया है। कर्मचारियों को कम वेतन देने के साथ ही नाम, पदनाम तक गायब हैं। लंबे आंदोलन के बाद पालिका, परिषद, निगम एवं अग्निशमन विभाग में ठेके पर लगे कच्चे कर्मचारियों को विभाग के पे-रोल पर करवाने में सफलता हासिल की थी, लेकिन अब उन्हें निगम में शामिल कर दिया गया है।
विज्ञापन

कच्चे कर्मचारियों से पहचान पत्र मांगकर जबरन निगम के पोर्टल पर नाम दर्ज करने का दबाव बनाया जा रहा है। सर्व कर्मचारी संघ मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पहले ही आशंका जाहिर कर चुका है कि निगम में कर्मचारियों के नाम दर्ज होने के बाद बड़े पैमाने पर छंटनी होगी और कर्मचारियों के पक्का होने का रास्ता बंद हो जाएगा। निगम पोर्टल पर अनियमितताओं के चलते बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना लगभग शून्य हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed