{"_id":"5d474ae08ebc3e6d1525b39d","slug":"strike-return-panchkula-news-pkl3465264115","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेजिडेंट डाक्टरों ने हड़ताल वापस ली, आज से खुलेगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेजिडेंट डाक्टरों ने हड़ताल वापस ली, आज से खुलेगी ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पीजीआई के रेजिडेंट डाक्टर्स ने रविवार शाम अपनी हड़ताल वापस ले ली है। इस फैसले से हजारों मरीजों को राहत मिली है। सोमवार को ओपीडी खुली रहेगी। मरीजों का रजिस्ट्रेशन तय समय से होगा। रेजिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डा. उत्तम ठाकुर ने बताया कि उनका विरोध नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के खिलाफ है। यह बिल गरीब व आम आदमी के खिलाफ है। पीजीआई प्रशासन के साथ उनकी मीटिंग हुई थी। मीटिंग में पीजीआई प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि बिल की ड्राफ्टिंग से पीजीआई रेजिडेंट डाक्टरों की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन से मीटिंग करवाएंगे। उनके इस आश्वासन के बाद रेजिडेंट डाक्टरों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया है। हालांकि साथ में यह भी कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे फिर से हड़ताल का रास्ता पकड़ सकते हैं। हड़ताल खत्म होने के बाद पीजीआई डायरेक्टर प्रोफेसर जगतराम ने सभी एचओडी व अधिकारियों के साथ मीटिंग की और सोमवार से ओपीडी व प्लान सर्जरी को शुरू करने का फैसला लिया।
एनएमसी बिल के खिलाफ रेजिडेंट डाक्टर शनिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। इससे पीजीआई ने ओपीडी को बंद करने का फैसला लिया था। इस फैसले से पीजीआई के हजारों मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। करीब छह हजार से ज्यादा मरीज को बिना इलाज के वापस जाना पड़ा था।
विज्ञापन
एनएमसी बिल के खिलाफ रेजिडेंट डाक्टर शनिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। इससे पीजीआई ने ओपीडी को बंद करने का फैसला लिया था। इस फैसले से पीजीआई के हजारों मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। करीब छह हजार से ज्यादा मरीज को बिना इलाज के वापस जाना पड़ा था।
विज्ञापन