{"_id":"6a8df5bd69a750ce32012591","slug":"611-crore-opd-patients-recorded-at-aam-aadmi-clinics-panchkula-news-c-16-1-knl1001-1106204-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आम आदमी क्लीनिकों में 6.11 करोड़ मरीजों की ओपीडी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आम आदमी क्लीनिकों में 6.11 करोड़ मरीजों की ओपीडी दर्ज
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अफसरों को मुख्यमंत्री सेहत योजना और आम आदमी क्लीनिक का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने इन योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
मान ने बताया कि प्रदेश में 1,090 आम आदमी क्लीनिक (603 ग्रामीण, 487 शहरी) कार्यरत हैं। इन क्लीनिकों में अब तक 6.11 करोड़ मरीज ओपीडी के माध्यम से इलाज प्राप्त कर चुके हैं। इनमें 1.91 करोड़ मरीज पहली बार मुफ्त इलाज के लिए आए। प्रतिदिन औसतन 93 हजार मरीज इन क्लीनिकों में इलाज के लिए आते हैं।
क्लीनिकों से प्राप्त आंकड़े विभिन्न जिलों में प्रचलित बीमारियों को समझने में सहायक हो रहे हैं। आने वाले मरीजों में 53.7 फीसदी महिलाएं हैं। आम आदमी क्लीनिकों में 107 दवाइयां मुफ्त प्रदान की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 लाख से अधिक परिवारों के 1.25 करोड़ लाभार्थियों को योजना के दायरे में लाया गया है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, मुख्य सचिव केएपी सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. रवि भगत, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य कुमार राहुल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।