फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Strike in Saral Centre, RC and DL not made, three hundred people returned

Panchkula News: सरल केंद्र में हड़ताल, नहीं बने आरसी और डीएल, तीन सौ लोग लौटे

Wed, 17 Jul 2024 06:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Strike in Saral Centre, RC and DL not made, three hundred people returned
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। अपनी मांगों को लेकर पंचकूला और कालका सब डिविजन के 120 के करीब कंप्यूटर ऑपरेटरों ने मंगलवार को भी काम सस्पेंड रखा। इस कारण सरल केंद्रों में गाड़ी की आरसी और डीएल बनाने का काम नहीं हुआ। लोगों को डीएल के टेस्ट और आरसी की अप्वाइंटमेंट मिली थी। काम सस्पेंड रखने के कारण तीन सौ लोग बिना काम कराए वापस चले गए। लोगों में इस बात की नाराजगी रही कि उन्हें मैसेज के माध्यम से काम सस्पेंड रखने के बारे में पहले बताया जाना चाहिए था। इससे उन्हें चक्कर नहीं काटना पड़ता। चक्कर काटने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सरल केंद्र बंद होने से तहसील, सब डिवीजन ऑफिस में यह हाल बने रहे। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ की ओर से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की गई है।
इसमें संघ के प्रदेशाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि हमारी मांग में सभी डीआईटीएस का केंद्रीयकरण करके बजट का प्रावधान किया जाए। इसके साथ ही सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सृजित किए जाएं। एचकेआरएनएल में भेजे गए सभी कर्मचारियों को वापस डीआईटीएस में शामिल किया जाए। वहीं सभी को सामान काम, सामान वेतन लागू किया जाए। 58 वर्ष तक सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए। सरकार रेगुलाइजेशन एक्ट लेकर आती है उसमें डीआईटीएस को शामिल किया जाए। हमारी मांगे नहीं मानी गई। इसलिए हड़ताल जारी है। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के प्रदेशाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि हड़ताल जारी रहेगी। सरकार और प्रशासन की ओर से हमारी मांग नहीं मानी गई है। 18 जुलाई को सीएम आवास का घेराव करने जाएंगे।
विज्ञापन


हड़ताल से हुई है दिक्कत
वर्क सस्पेंड होने के कारण ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट नहीं हो पाया है। मंगलवार की डेट दी गई थी। अब इसके लिए दोबारा नई डेट लेनी पड़ेगी। हड़ताल के कारण सरल केंद्र में आने के बाद काम नहीं हुआ। - हुजैफा निवासी सेक्टर -26
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइविंग लाइसेंस अभी तक नहीं मिला
मेरा ड्राइविंग लाइसेंस आज मिलना था। वर्क सस्पेंड होने के कारण यह नहीं मिल पाया है। इस कारण अब मुझे दोबारा आना पड़ेगा। वर्क सस्पेंड की जानकारी नहीं होने के कारण परेशानी हुई है। जितेंद्र कुमार

आरसी के लिए अप्लाई किया
गाड़ी की आरसी के लिए अप्लाई करने का टोकन मिला था। फीस कटवाने के लिए और डॉक्यूमेंट की जांच करवाने के लिए आए थे। हड़ताल के कारण कोई काम नहीं हो सका है। इस कारण दिक्कत हुई है। - सुरेश कुमार शर्मा निवासी सेक्टर -4


काम रोकने की जानकारी देनी चाहिए
अगर कर्मचारी वर्क सस्पेंड कर रहे हैं तो वह अचानक ऐसा नहीं करें। इसके लिए प्रशासन की तरफ से लोगों को जानकारी देने का प्रावधान बनाया जाना चाहिए। यह प्रावधान नहीं होने के कारण दिक्कत बनी हुई है। - रमेश चंद निवासी सेक्टर -20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed